फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Health Tips: खाली पेट इस पेय का सेवन डायबिटीज-हृदय रोगों का जोखिम कर सकती है कम, आप भी बनाइए आदत

Thu, 13 Oct 2022 01:14 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
मेथी के बीज का पानी पीने के लाभ - फोटो : Pixabay
स्वस्थ जीवन के लिए आयुर्वेद को बेहतर विकल्प माना जाता रहा है। आयुर्वेद में कई ऐसी औषधियों का जिक्र मिलता है जिनका प्रयोग करना आपको कई प्रकार की गंभीर बीमारियों के जोखिम से बचाने में सहायक हो सकती है। विशेषज्ञ कहते हैं दिनचर्या में आयुर्वेद को शामिल करना आपको बेहतर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करने में सहायक है। अध्ययनों में कुछ औषधियों को इस समय में तेजी से बढ़ती डायबिटीज और हृदय की बीमारियों के खतरे को कम करने में भी कारगर पाया गया है। इतना ही नहीं इन औषधियों का सेवन करना आपके लक्षणों को कम करने में भी सहायक हो सकती है।

विशेषज्ञ कहते हैं, मेथी ऐसी ही एक औषधि है जिसको प्रयोग में लाना आपके संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए कई प्रकार से लाभकारी हो सकती है। विशेषकर अगर मेथी के पानी के सेवन की आदत बनाई जाए तो इससे सेहत के कई प्रकार के लाभ मिल सकते हैं।

आप सुबह सबसे पहले जो खाते हैं उसका शरीर पर कई प्रकार से प्रभाव पड़ता है, क्योंकि इस समय पाचन और मेटाबॉलिज्म की दर काफी बेहतर रहती है। वजन कम करने से लेकर डायबिटीज और हृदय रोग के खतरे को कम करने में मेथी के पानी का सेवन करना आपको लाभ प्रदान कर सकता है। इसके अलावा मेथी में कई प्रकार के विटामिन्स और खनिजों की भी मात्रा होती है जो शरीर के लिए अति लाभकारी हो सकती है। आइए जानते हैं कि सुबह खाली पेट सबसे पहले इसका सेवन करने से आपको किस प्रकार के लाभ हो सकते हैं?
विज्ञापन

2 of 5
मेथी का पानी पीने के लाभ - फोटो : istock
वजन कम करने में सहायक

अगर आप भी अधिक वजन की समस्या से परेशान हैं तो इसमें मेथी के पानी का सेवन करना आपको लाभ दे सकता है। मेथी के पानी का सेवन पाचन को बढ़ावा देने के साथ मेटाबॉलिज्म को व्यवस्थित रखने में सहायक है जिससे वजन घटाने में लाभ मिल सकता है। मेथी प्राकृतिक रूप से फाइबर से भरपूर होती है जो आपकी भूख और कैलोरी को नियंत्रित करने में सहायक है। मेथी का सेवन आपको पेट भरा हुआ महसूस कराने और पेट की चर्बी को कम करने में मदद कर सकती है, यह वजन घटाने के लिए एक अच्छा तरीका है। 
विज्ञापन

3 of 5
डायबिटीज में मेथी का पानी पीने के लाभ - फोटो : pixabay
मधुमेह रोगियों को मिल सकता है लाभ

मधुमेह के प्रबंधन और रोकथाम के लिए मेथी के बीज अद्भुत तरीके से काम करते हैं। यह इंसुलिन क्रिया और संवेदनशीलता को बढ़ाने में मदद करने के साथ ब्लड शुगर के स्तर को कम करने में आपकी मदद करता है। मेथी के पानी के सेवन की आदत  कार्बोहाइड्रेट और चीनी के अवशोषण को नियंत्रित करने के साथ मधुमेह वाले लोगों में शुगर लेवल को बढ़ने से रोकती है। मेथी के बीज डायबिटीज रोगियों के लिए काफी लाभकारी माने जाते हैं। 

4 of 5
कोलेस्ट्रॉल की समस्या को कैसे ठीक करें? - फोटो : Pixabay
कोलेस्ट्रॉल रहता है कंट्रोल

डायबिटीज के साथ हृदय रोगों के जोखिम को कम करने में भी मेथी के पानी का सेवन करना आपको लाभ दे सकता है। अध्ययनों में पाया गया है कि यह कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में बहुत प्रभावी है। कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की स्थिति हृदय रोगों का कारण बन सकती है। आयुर्वेद विशेषज्ञों का कहना है कि रोजाना मेथी के पानी के सेवन की आदत बनाकर आप इस तरह की गंभीर और क्रोनिक बीमारियों के खतरे से खुद को सुरक्षित रख सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मेथी के बीज से होने वाले फायदे - फोटो : Amar Ujala
त्वचा रहती है स्वस्थ

मेथी का पानी आपकी त्वचा की रंगत में सुधार करने में भी सहायक है। मेथी पाचन को ठीक रखने और विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में सहायक औषधि है जो त्वचा कोशिकाओं को स्वस्थ रखने में आपके लिए मददगार हो सकती है। मेथी के बीज में विटामिन-के और विटामिन-सी की मात्रा होती है जो त्वचा की तमाम दिक्कतों जैसे कि पिंपल्स और आंखों के नीचे के काले घेरे को दूर करने में मदद कर सकती है। मेथी के पानी के सेवन की आदत बनाने से आपको लाभ मिल सकता है।



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें