फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य के लिए बेहद ही फायदेमंद है सौंफ, रोजाना करें सेवन

Mon, 01 Feb 2021 04:32 PM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay
आमतौर पर सौंफ हर किसी के किचन में उपलब्ध होती है। कई लोगों को सौंफ चबाना काफी पसंद भी होता है। सौंफ का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। सौंफ में विटामिन सी, पोटैशियम, मैंगनीज, आयरन, फोलेट और फाइबर काफी मात्रा में पाया जाता है जो शरीर को स्वस्थ रखने में सहायक होता है। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको सौंफ के फायदे बताएंगे। रोजाना सौंफ का सेवन करने से आप कई तरह की बीमारियों से सुरक्षित रह सकते हैं। अगली स्लाइड्स में जानिए रोजाना सौंफ का सेवन करने के फायदे...
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
मुंह की दुर्गंध दूर हो सकती है
  • कई लोगों के मुंह से दुर्गंध आती है। मुंह की दुर्गंध को दूर करने के लिए रोजाना सौंफ का सेवन करना चाहिए। जिन लोगों के मुंह से दुर्गंध आती है, उन्हें रोजाना सौंफ का सेवन करना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
पाचन तंत्र मजबूत होता है
  • सौंफ का सेवन करने से पाचन तंत्र भी मजबूत होता है। पाचन से संबंधित समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए रोजाना सौंफ का सेवन करें। इसका सेवन करने से पेट दर्द से तुरंत आराम मिल सकता है।

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
वजन नियंत्रण में रहता है
  • सौंफ का सेवन करने से भूख भी अधिक नहीं लगती है। वजन को नियंत्रण में रखने के लिए रोजाना सौंफ का सेवन करें।
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए फायदेमंद
  • सौंफ का सेवन करने से ब्लड प्रेशर भी नियंत्रण में रहता है। हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को रोजाना सौंफ का सेवन करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
सर्दी- जुकाम में फायदेमंद
  • सर्दियों के मौसम में सर्दी- जुकाम होना आम बात है। सर्दी- जुकाम होने पर सौंफ का सेवन करना चाहिए। सौंफ का सेवन करने से सर्दी- जुकाम से छुटकारा मिल सकता है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेख आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किया गया है। किसी बीमारी के पेशेंट हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें