How to Manage Fatty Liver: फैटी लिवर आज के समय में एक बड़ी बीमारी बन चुकी है, जो आधुनिक जीवनशैली और गलत खान-पान की वजह से तेजी से पैर पसार रहा है। अक्सर लोग लिवर में सूजन या हल्की चर्बी को सामान्य मानकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन यह लापरवाही भविष्य में लिवर सिरोसिस या लिवर फेलियर जैसी जानलेवा स्थितियों का आधार बनती है।
जब लिवर अपनी क्षमता से अधिक फैट जमा करने लगता है, तो इसकी कार्यक्षमता घटने लगती है और शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकलने बंद हो जाते हैं। यह स्थिति केवल शराब पीने वालों तक सीमित नहीं है, बल्कि 'नॉन-अल्कोहलिक फैटी लिवर' अब बच्चों और युवाओं में भी आम हो गया है। अब ध्यान देने वाली बात यह है कि अगर कोई इस समस्या से जूझ रहा है, तो कुछ ऐसी सामान्य लगने वाली गलतियां हैं जो आपके लिवर को हमेशा के लिए बर्बाद कर सकती हैं। इन गलतियों को समय रहते पहचानना और सुधारना आपकी सेहत को ठीक कर सकता है।