फैटी लिवर से बचाव के लिए हेल्दी डाइट
- फोटो : Freepik.com
डाइट में गड़बड़ी से बढ़ती है दिक्कत
डॉ आरिफ बताते हैं, एमएएसएलडी का एक बड़ा कारण खानपान में गड़बड़ी भी है। हाई कैलोरी वाला आहार, शारीरिक गतिविधि की कमी और मीठी चीजें ज्यादा खाने से बढ़ने और मेटाबॉलिक स्वास्थ्य बिगड़ने का खतरा रहता है।
डायबिटीज के मरीजों में लाइफस्टाइल और खान-पान की गड़बड़ी के कारण जैसे-जैसे मोटापा, इंसुलिन रेजिस्टेंस, खून में असामान्य फैट या शराब की आदत बढ़ती जाती है, इसी के साथ-साथ लिवर में फैट जमा होने का खतरा भी बढ़ने लग जाता है।
डॉक्टर कहते हैं, फैटी लिवर को केवल एक सामान्य समस्या मानकर छोड़ना ठीक नहीं है। लिवर में जमा फैट लंबे समय में लिवर में फाइब्रोसिस यानी स्कार टिश्यू बनने का कारण बन सकती है। गंभीर फाइब्रोसिस आगे चलकर सिरोसिस में बदल सकता है, जिससे लिवर कैंसर तक हो सकता है।