फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीस साल बाद और भी अनहेल्दी हो गया फास्ट फूड, कैलोरी और नमक की मात्रा बढ़ी

Wed, 13 Mar 2019 06:06 PM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
d
वैसे तो फास्ट फूड कभी भी सेहत के लिए अच्छा नहीं माना गया है, लेकिन हाल ही में हुई एक स्टडी में पता चला है कि पिछले 30 साल में फास्ट फूड सेहत के लिए और हानिकारक हो गया है। अमेरिका के बोस्टन विश्वविद्यालय के विशेषज्ञों की रिपोर्ट के अनुसार पिछले तीस साल में फास्ट फूड में गैर सेहतमंद तत्वों की मात्रा में 226 फीसद का इजाफा हुआ है। शोधकर्ताओं ने दस प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय फास्ट फूड चेन के 1787 मेन, साइड्स और डेजर्ट खाद्य पदार्थों पर अध्ययन किया। इस दौरान शोध में सामने आया कि कई फास्ट फूड कंपनियां सलाद और अन्य स्वास्थ्यवर्धक चीजों के जरिए ग्राहकों को लुभाने की कोशिश कर रही हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
junk food - फोटो : demo
कैलोरी और प्रोटीन बढ़ा 
1986 से 2016 के बीच इन फास्ट फूड चेन में मेनकोर्स व्यंजन का औसत आकार 39 ग्राम और कैलोरी 90 तक बढ़ी है। साइड कोर्स की बात करें तो आकार में ये चार ग्राम बढ़े। इस दौरान 175 से 217 तक कैलोरी भी बढ़ी है। इन फास्ट फूड चेन पर मिलने वाली मिठाइयों (डेजर्ट) का वजन 71 ग्राम और कैलोरी 186 तक बढ़ी है। 
विज्ञापन

3 of 5
junk food
बर्गर में बढ़ गया नमक 
स्टडी में सामने आया है कि बर्गर, बरीटो और इसी तरह के फास्ट फूड में नमक की मात्रा ज्यादा बढ़ गई है। यह 1986 में जहां ये एक दिन की जरूरत का महज 27.8% हुआ करती थी, वहीं अब यह 41.6% हो गई है। 

4 of 5
junk food
मीठा हो गया घनघोर मीठा 
फास्ट फूड के तौर पर खाई जाने वाली मीठी चीजों के वजन भी बढ़ गया है। हर 10 साल में इनका वजन 24 ग्राम की दर से बढ़ा। कैलोरी काउंट हर 10 साल में 62 किलोकैलोरी बढ़ा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
demo pic
चिप्स का साइज तीन गुना 
फ्रेंच फ्राइज और चिप्स जैसी साइड डिश के तौर पर खाए जाने वाले फास्ट फूड में नमक 100 फीसदी बढ़ा है। यह दैनिक जरूरत के 11.6% से बढ़कर 23.2% हो गया। इनका कैलोरी काउंट 24 फीसदी बढ़ गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें