फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pradeep Rawat: एक्टर प्रदीप रावत का ब्लड कैंसर से निधन, जानें इस खतरनाक बीमारी से जुड़ी पूरी जानकारी

Wed, 05 Aug 2026 01:35 PM IST
Shruti Gaur हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Pradeep Rawat Death Cause: फिल्मों में अपने शानदार किरदारों के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर प्रदीप रावत का मंगलवार शाम निधन हो गया। वो करीब पांच साल से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। उन्हें कौन सा कैंसर था, आइए जानते हैं डिटेल में।  
विज्ञापन
1 of 6
ब्लड कैंसर की शुरुआत कैसे होती है? - फोटो : AI
Pradeep Rawat Death Cause: फिल्म ‘गजनी’ और ‘लगान’ जैसी फिल्मों में अपने दमदार अभिनय के लिए पहचाने जाने वाले अभिनेता प्रदीप रावत का मंगलवार शाम निधन हो गया। उनके बिजनेस मैनेजर के मुताबिक, वह पिछले करीब पांच साल से ब्लड कैंसर से जूझ रहे थे। इस खबर के बाद एक बार फिर कैंसर जैसी गंभीर बीमारी को लेकर चर्चा तेज हो गई है। 

कैंसर कई प्रकार का होता है, जिसमें ब्लड कैंसर एक गंभीर बीमारी है। शुरुआत में इसके लक्षण सामान्य कमजोरी या वायरल बीमारी जैसे लग सकते हैं, इसलिए कई बार इसकी पहचान देर से होती है। समय पर जांच और इलाज मिलने पर कई मरीजों की स्थिति को नियंत्रित किया जा सकता है। आइए जानते हैं ब्लड कैंसर क्या है, इसके लक्षण, कारण, इलाज और बचाव के तरीके।

 
विज्ञापन

2 of 6
ब्लड कैंसर की शुरुआत कैसे होती है? - फोटो : AI
 ब्लड कैंसर क्या है?

ब्लड कैंसर एक ऐसी बीमारी है जिसमें शरीर में खून बनाने वाली कोशिकाएं असामान्य तरीके से बढ़ने लगती हैं। यह मुख्य रूप से बोन मैरो (अस्थि मज्जा) को प्रभावित करता है, जहां शरीर में लाल रक्त कोशिकाएं, सफेद रक्त कोशिकाएं और प्लेटलेट्स बनते हैं।

जब कैंसर वाली कोशिकाएं तेजी से बढ़ने लगती हैं, तो वे सामान्य रक्त कोशिकाओं के निर्माण को प्रभावित कर सकती हैं। इससे शरीर में संक्रमण से लड़ने की क्षमता, ऑक्सीजन पहुंचाने की प्रक्रिया और खून का थक्का बनने की क्षमता प्रभावित हो सकती है।

 
विज्ञापन

3 of 6
ब्लड कैंसर की शुरुआत कैसे होती है? - फोटो : AI
 ब्लड कैंसर के प्रकार

 1. ल्यूकेमिया 

यह ब्लड कैंसर का सबसे आम प्रकार है। इसमें बोन मैरो में सफेद रक्त कोशिकाएं असामान्य रूप से बढ़ने लगती हैं।

 2. लिम्फोमा

यह शरीर की लिम्फेटिक सिस्टम को प्रभावित करता है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता में अहम भूमिका निभाती है।

 3. मायलोमा

इसमें प्लाज्मा कोशिकाएं प्रभावित होती हैं, जो शरीर में एंटीबॉडी बनाने में मदद करती हैं।

 

4 of 6
ब्लड कैंसर की शुरुआत कैसे होती है? - फोटो : AI
ब्लड कैंसर के शुरुआती लक्षण
 
  •  लगातार थकान और कमजोरी महसूस होना
  •  बार-बार संक्रमण होना
  •  बिना किसी कारण वजन कम होना
  • लंबे समय तक बुखार रहना
  • रात में ज्यादा पसीना आना
  •  त्वचा पर आसानी से नीले निशान पड़ना
  •  बार-बार खून आना या चोट जल्दी न भरना
  •  हड्डियों और जोड़ों में दर्द
  •  गर्दन, बगल या शरीर के अन्य हिस्सों में गांठ महसूस होना

 
विज्ञापन

5 of 6
ब्लड कैंसर की शुरुआत कैसे होती है? - फोटो : AI
 ब्लड कैंसर से बचाव कैसे करें?

हर मामले में ब्लड कैंसर को पूरी तरह रोका नहीं जा सकता, लेकिन स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर जोखिम को कम किया जा सकता है।
  •  धूम्रपान और तंबाकू से बचें
  •  पौष्टिक और संतुलित आहार लें
  •  नियमित एक्सरसाइज करें
  •  शरीर में दिखने वाले असामान्य बदलावों को नजरअंदाज न करें
  •  समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराते रहें

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ब्लड कैंसर की शुरुआत कैसे होती है? - फोटो : AI
ब्लड कैंसर का इलाज

ब्लड कैंसर का इलाज इसके प्रकार, स्टेज और मरीज की स्वास्थ्य स्थिति पर निर्भर करता है। डॉक्टर की सलाह के अनुसार कीमोथेरेपी, टारगेटेड थेरेपी, इम्यूनोथेरेपी और बोन मैरो ट्रांसप्लांट जैसे उपचार विकल्प अपनाए जा सकते हैं। शुरुआती पहचान और सही समय पर इलाज मिलने से कई मामलों में बीमारी को नियंत्रित किया जा सकता है।
 

-------------------

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें