फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेबर पेन से जुड़ी ये बातें नहीं जानते होंगे आप !

Thu, 12 Apr 2018 10:27 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : Getty Images
किसी मां के लिए अपने बच्चे को जन्म देना एक सुखद अनुभूति होती है। लेकिन जन्म देने की प्रक्रिया काफी दर्दभरी होती है। प्रसव के दौरान होने वाले दर्द को लेबर पेन या प्रसव पीड़ा कहते हैं। आज हम आपको लेबर पेन से जुड़ी कुछ ऐसी बातें बताएंगे जिनके बारे में आप बिलकुल भी नहीं जानते होंगे।
विज्ञापन

2 of 6
लेबर पेन का अनुभव हर महिला के लिए अलग-अलग होता है। गर्भावस्था के अंतिम हफ्ते में पेट में दर्द और ऐंठन का अनुभव होता है जिसे महिलाएं लेबर पेन समझ लेती हैं। लेकिन चिकित्सकों की भाषा में इसे फाल्स लेबर कहा जाता है।
विज्ञापन

3 of 6
लेबर पेन कई कारणों से हो सकता है जिसमें सर्विक्स का खुलना, एमनियोटिक थैली का टूटना और गर्भाशय की पेशियों में संकुचन होना शामिल है।

4 of 6
लेबर पेन के दौरान ही एमनियोटिक थैली फटती है। इसके बाद पानी का गिरना शुरू हो जाता है। ये इस बात की तरफ इशारा करता है कि मां बच्चे को जन्म देने के लिए तैयार हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
लेबर पेन शुरूआत में तो रह-रह के होता है लेकिन कुछ समय बाद ये बराबर होने लगता है। शुरुआत में माहवारी आने से पहले वाली अनुभूति और ऐंठन के साथ लगातार पीठ के निचले हिस्से में या पेट में दर्द होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कुछ महिलाएं लेबर पेन को लेकर काफी आशंकित और डरी हुई होती हैं। इस डर से प्रसव के दौरान और ज्यादा दर्द का अनुभव होता है। डरने की जगह खुद को शांत रखना चाहिए और लंबी-लंबी सांस भरनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें