आंखों में होने वाले दर्द, चुभन और जलन को अक्सर हम सभी थकान समझकर टाल देते हैं। कुछ देर आराम करने या आंखें बंद करने से राहत मिल जाए, तो लगता है कि परेशानी खत्म हो गई। लेकिन क्या आंखों में बार-बार होने वाला दर्द किसी गंभीर बीमारी का संकेत भी हो सकता है?
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं,आंखों की लालिमा, खुजली, सूजन और लगातार दर्द को नजरअंदाज करना कई बार भारी पड़ सकता है। लंबे समय तक मोबाइल-कंप्यूटर का इस्तेमाल, धूल-मिट्टी, एलर्जी और संक्रमण आंखों को प्रभावित कर सकते हैं। कुछ स्थितियों में आंखों की अंदरूनी समस्या भी दर्द का कारण बनती है, जिसके लिए समय पर जांच जरूरी है।
अब सवाल ये है कि आखिर आंखों में दर्द किन-किन वजहों से होता है और किन लक्षणों को खतरे की घंटी समझना चाहिए?