फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब खाने पर भूलकर भी ना डालें ऊपर से नमक, बुलावा दे रहे हैं इस खतरनाक बीमारी को

Sat, 09 Feb 2019 05:06 PM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
salt - फोटो : salt
खाने में नमक ऊपर से डालना हम सभी के आदत में शुमार है। खाने में थोड़ा सा भी नमक कम हो हम तुरंत ऊपर से नमक डाल लेते हैं। पर क्या आपको पता है कि ऊपर से नमक डालना हमारे लिए कितना घातक साबित हो सकता है। पके हुए खाने पर ऊपर से डाला गया नमक हमारे लिए जहर का काम करता है। आइए जानते हैं किस तरह नमक हमारे सेहत के लिए नुकसानदायक है।
विज्ञापन

2 of 5
salt - फोटो : salt
एक रिसर्च के अनुसार नमक के अधिक सेवन से प्यास कम और भूख ज्यादा लगती है। इससे ये साफ पता चलता है कि नमक का अधिक सेवन सेहत को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचाता है। आपको बता दें कि एक व्यक्ति को दिन भर में दो छोटे चम्मच ही नमक का सेवन करना चाहिए। वहीं जन लोगों को ब्लड प्रेशर की समस्या है उनको दिनभर में सिर्फ आधे चम्मच नमक का ही सेवन करना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 5
आस्टियोपोरोसिस की बीमारी
खाने के ऊपर कच्चा नमक खाने की आदत से गुर्दे ती पथरी और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी खतरनाक बीमारियां आपको जकड़ सकती हैं। एक रिसर्च के अनुसार नमक में सोडियम की मात्रा अधिक होती है। अधिक सोडियम के सेवन से मूत्र के जरिए सोडियम के साथ कैल्शियम भी शरीर से बाहर निकल जाता है।

4 of 5
sfd
पके हुए खाने पर ऊपर से नमक छिड़क कर खाने से कई बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। दरअसल, पकने के बाद नमक में मौजूद आयरन आसानी से शरीर में पचाया जा सकता है लेकिन कच्चे नमक के सेवन से शरीर पर प्रेशर बढ़ता है। जिससे ब्लडप्रेशर की समस्या बढ़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kidney donation
कच्चा नमक आपकी किडनी पर भी नकारात्मक असर डालता है। जब शरीर में बहुत अधिक नमक हो जाता है तो यह शरीर में पानी इक्ट्ठा होने लगता है और ये पानी उत्सर्जित नहीं होने की स्थिति में किडनी में स्टोन होने लगता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें