फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दियों में रोज खाएं अमरूद, पाचन रहेगा दुरुस्त और कभी नहीं होंगी ये बीमारियां

Tue, 21 Jan 2020 11:18 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
guava - फोटो : अमर उजाला
अमरूद सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। आपको सर्दियों में रोज अमरूद खाना चाहिए। अमरूद में मौजूद विटामिन और खनिज शरीर को कई तरह की बीमारियों से दूर रखते हैं। दरअसल, अमरूद एक ऐसा फल है जिसमें शरीर के लिए जरूरी विटामिन और मिनरल्स काफी मात्रा में पाए जाते हैं और कई बीमारियों में यह फल रामबाण की तरह कार्य करता है। अमरूद में विटामिन बी9 पाया जाता है जो कि शरीर के डीएनए और कोशिकाओं को सुधारने का काम करता है। यह एक ऐसा फल है जो कि पेट के साथ ही आपके दिल के स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है।

 
विज्ञापन

2 of 4
Guava
अमरूद के सेवन करने से आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। अगर आपको बार-बार सर्दी-जुकाम की समस्या होती है तो अमरूद खाने से यह दूर हो जाती है। अमरूद में विटामिन ए और ई पाया जाता है जो कि आपकी सेहत के साथ ही आपकी त्वचा के लिए भी लाभकारी होता है। इससे आंखों, त्वचा और बालों को पोषण मिलता है।
विज्ञापन

3 of 4
Guava
पेट की बीमारियों के लिए तो अमरूद रामबाण है। अमरूद के सेवन से कब्ज से लेकर गैस तक की पेट की सारी समस्याएं खत्म हो जाती हैं। इसमें विटामिन सी पाया जाता है जो कि आपके शरीर के लिए लाभकारी है। अगर आपको पाचन संबंधी समस्या रहती है तो आपको अमरूद का सेवन जरूर करना चाहिए। बच्चों के पेट में अगर कीड़े पड़ जाते हैं तो उन्हें अमरूद का सेवन जरूर करना चाहिए। पेट के साथ ही अमरूद आपके दांतों और हड्डियों के लिए भी लाभकारी होता है।
 
विज्ञापन

4 of 4
guava
अमरूद कैंसर और ट्यूमर के जोखिम को भी कम करता है। इसमें लाइकोपीन फाइटो न्यूट्रिएंट्स होता है जो कि कैंसर और ट्यूमर के खतरे को दूर करता है। मुंह के छालों में भी अमरूद फायदेमंद होता है। यह फल आपके शरीर के कोलेस्ट्रोल के स्तर को नियंत्रित रखता है। ऐसे में आपको सर्दियों में अमरूद का सेवन जरूर करना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें