फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैसे, कहां और किस तरह फैलता है डेंगू वायरस, जानें इसके बारे में सब कुछ

Sun, 02 Sep 2018 08:10 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
dengue
बरसात के मौसम के बाद डेंगू सबसे ज्यादा फैलता है, क्योंकि इसी मौसम में सबसे ज्यादा मच्छर पनपते हैं। आप इसे बहुत सामान्य समझते होंगे लेकिन अगर वक्त रहते इसका सही इलाज न हुआ तो यह जान पर भारी भी पड़ सकती है। आपको बता दें, जानलेवा बीमारी डेंगू अपने पाव पसार चुकी है। जानते हैं कैसे, कहां और किस तरह फैलता है डेंगू वायरस...
विज्ञापन

2 of 6
dengue
अगर कोई मरीज डेंगू बुखार से पीडित है तो उसके शरीर में डेंगू का वायरस बहुत अधिक मात्रा में होता है। ऐसे में जब एडीज मच्छर डेंगू के किसी मरीज को काटता है तो वह उस इंसान का खून चूसता है। जिसके बाद खून के साथ डेंगू वायरस भी मच्छर के शरीर में चला जाता है और जब वहीं मच्छर किसी और को काटता है तो ऐसे में वो वायरस दूसरे इंसान के शरीर में पहुंच जाता है। आपको बता दें, डेंगू मादा एडीज इजिप्ची मच्छर के काटने से होता है। 
विज्ञापन

3 of 6
dengue
तीन तरह का होता है डेंगू
डेंगू तीन तरह का होता है। पहला क्लासिकल (साधारण) डेंगू बुखार, दूसरा डेंगू हैमरेजिक बुखार (DHF) और तीसरा डेंगू शॉक सिंड्रोम (DSS)। तीनों डेंगू में से दूसरा और तीसरा डेंगू ज्यादा खतरनाक होता है। जबकि साधारण डेंगू बुखार खुद पे खुद ठीक हो जाता है। अगर किसी को DHF या DSS है तो उसे फौरन इलाज कराना चाहिए, क्योंकि इसमें मरीज की जान को भी खतरा होता है। इसलिए सबसे पहले यह जानना जरूरी है कि पेशेंच को साधारण डेंगू है, DHF है या DSS है। 

4 of 6
dengue
साधारण डेंगू बुखार के लक्षण 
-ठंड लगने के बाद अचानक तेज बुखार चढ़ना 
-आंखों के पिछले हिस्से में असहनीय दर्द होना, जो आंखों को दबाने या हिलाने से और ज्यादा हो जाता है
-सिर में दर्द होना
-मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द होना 
-बहुत ज्यादा कमजोरी लगना, 
-गले में हल्का-सा दर्द होना 
-भूख न लगना और जी मचलाना 
-चेहरे, गर्दन और छाती पर लाल-गुलाबी रंग के रैशेज हो जाना
विज्ञापन

5 of 6
blood come from nose
डेंगू हैमरेजिक बुखार (DHF) के लक्षण
-नाक और मसूढ़ों से खून आना 
-शौच या उलटी में खून आना 
-स्किन पर गहरे नीले-काले रंग के चिकत्ते पड़ जाना 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
high fever
डेंगू शॉक सिंड्रोम (DSS) के लक्षण
-बेचैनी महसूस होना
-तेज बुखार के बावजूद स्किन ठंडी महसूस होना
-नाड़ी कभी तेज और कभी धीरे चलने लगती 
-धीरे-धीरे होश खोने लगता है
-ब्लड प्रेशर एकदम लो हो जाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें