'सत्यमेव जयते' में करप्शन के खिलाफ अपनी जंग लड़ते हुए जल्द ही बॉलीवुड के हार्टथ्रोब जॉन अब्राहम दिखाई देने वाले हैं।फिल्म में अपनी दमदार एक्टिंग और फिट बॉडी किसी को भी उनका दीवाना बना सकती है। उनकी इस फिल्म में उनके साथ मनोज वाजपेयी भी दिखाई देने वाले हैं। फिल्मों में कदम रखने से पहले जॉन अब्राहम रैंप वॉक और म्यूजिक वीडियोज के लिए मॉडलिंग करते थे। बता दें, जॉन के हॉट लुक के पीछे उनकी कड़ी मेहनत है।जॉन नियमित रूप से कसरत तो करते ही हैं साथ में अपने खान पान का भी पूरा ध्यान रखते हैं। जॉन अब्राहम ने बताया कि अच्छी बॉडी के लिए जरूरी है कसरत, योग और सही डाइट का बैलेंस। आइए जानते हैं जॉन अब्राहम का क्या है वर्कआउट रूटीन...