फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलर्ट: सुबह उठने से लेकर रात में सोने तक की ये आदतें चुपचाप बढ़ा रही हैं आपका वजन, बीमारियां फ्री में

Fri, 11 Sep 2026 07:02 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वजन बढ़ने के पीछे सिर्फ ज्यादा खाना जिम्मेदार नहीं होता। सुबह की गलत खानपान की आदतें, दिनभर बैठे रहना, मीठे पेय, बार-बार स्नैकिंग, देर रात खाना और नींद की कमी भी वजन नियंत्रण को मुश्किल बना सकती है।
विज्ञापन
1 of 4
मोटापे की समस्या - फोटो : Amarujala.com/AI
अधिक वजन या मोटापा मौजूदा समय की सबसे गंभीर स्वास्थ्य स्थितियों में से एक है। ये सिर्फ शरीर के लुक को ही नहीं खराब करती है, आपको कई तरह की बीमारियों का शिकार भी बना सकती है। यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को अपने वजन को कंट्रोल में रखने वाले उपाय करते रहने की सलाह देते हैं। 

जब भी बात वजन बढ़ने की होती है तो सबसे पहले हमारे दिमाग में खान-पान की गड़बड़ी आती है। बहुत ज्यादा मीठी या फिर हाई कैलोरी वाली चीजें शरीर के वजन को बढ़ाने वाली मानी जाती रही हैं। पर  क्या आप जानते हैं कि वजन बढ़ने का कारण सिर्फ ज्यादा खाना नहीं होता। शरीर का वजन भोजन के अलावा शारीरिक मेहनत, नींद, तनाव, दवाओं और आनुवंशिक कारणों पर भी निर्भर करता है। 

हम सुबह से लेकर रात तक जो कुछ भी काम करते रहते हैं, ये सभी शरीर के वजन को प्रभावित करने वाली हो सकती हैं।
विज्ञापन

2 of 4
खान-पान में गड़बड़ी से होने वाली दिक्कतें - फोटो : Freepik.com
सुबह से लेकर शाम तक के खान-पान पर रखें कंट्रोल

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के विशेषज्ञ कहते हैं, शारीरिक तौर पर कम मेहनत करना और लंबे समय तक बैठे रहने की आदत बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी में, शरीर में अतिरिक्त चर्बी और दूसरी स्वास्थ्य समस्याओं को बढ़ाने वाली पाई गई है।  इसलिए अगर वजन लगातार बढ़ रहा है तो केवल खाना कम करने से काम नहीं चलेगा, आपको पूरे दिन की दिनचर्या में सुधार की जरूरत है।
 
  • सुबह उठने के बाद लंबे समय तक कुछ न खाना, फिर बहुत ज्यादा भूख लगने पर एक साथ ज्यादा कैलोरी वाली चीजें खा लेना आपके लिए वजन को कंट्रोल करना मुश्किल बना सकता है। 
  • सुबह की शुरुआत मीठे पेय, बिस्कुट या बहुत ज्यादा चीनी वाली चीजों से करने से भी अतिरिक्त कैलोरी बढ़ सकती है, जिससे वजन बढ़ने का जोखिम रहता है।
  •  वहीं प्रोटीन, फाइबर और पौष्टिक खाद्य पदार्थों वाला संतुलित नाश्ता लंबे समय तक पेट भरा रखने में मदद करता है साथ ही वजन बढ़ने के खतरे को भी कम कर सकता है।
विज्ञापन

3 of 4
ज्यादा बैठे रहने की आदत है खतरनाक - फोटो : Adobe Stock Photos
कम चलने की आदत बढ़ा रही है मुश्किलें

ऑफिस-पढ़ाई के दौरान बैठे रहने या मोबाइल-टीवी पर ज्यादा निर्भरता के कारण दिन का बड़ा हिस्सा बैठे-बैठे निकल जाता है। डब्ल्यूएचओ के अनुसार शारीरिक निष्क्रियता, गैर-संचारी बीमारियों का सबसे बड़ा कारण है। वहीं पर्याप्त शारीरिक मेहनत बच्चों तथा किशोरों में शरीर की अतिरिक्त चर्बी और मेटाबॉलिक स्वास्थ्य को ठीक रखने में मददगार मानी जाती है।
 
  • अगर आप रोज व्यायाम के लिए अलग समय नहीं निकाल पा रहे हैं, तो लंबे समय तक लगातार बैठे रहने से बचें। 
  • पैदल चलना, सीढ़ियां लेना, घरेलू काम भी कैलोरी बर्न करने में मदद करती है।
विज्ञापन

4 of 4
पैक्ड जूस है नुकसानदायक - फोटो : Freepik.com
इन आदतों में भी करें सुधार
 
  • चाय-कॉफी में ज्यादा चीनी, मीठे पेय या पैकेज्ड जूस पीन से शरीर में अतिरिक्त कैलोरी जमा होती जाती है। इससे वजन बढ़ने का खतरा हो सकता है।
  • अगर हर कुछ घंटे में भूख न होने के बावजूद कुछ खाने की आदत है, तो इससे भी दिन की कुल कैलोरी बढ़ सकती है।
  • देर रात तक मोबाइल या टीवी देखने से सोने का समय पीछे खिसक सकता है। नींद कम और खराब होने का भी वजन पर सीधा असर पड़ता है।




--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें