जिंक भी जरूरी
- फोटो : Adobe Stock
प्रोटीन भी जरूरी
प्रोटीन, अमीनो एसिड से बने होते हैं जो प्रतिरक्षा को बनाने में भूमिका निभाते हैं। ये यौगिक आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली के लिए मुख्य टी कोशिकाओं, बी कोशिकाओं और एंटीबॉडी को रोगाणुओं से लड़ने में मदद करते हैं। शोधकर्ताओं ने पाया कि जिन लोगों में प्रोटीन की कमी होती है, न सिर्फ उनकी मांसपेशियां कमजोर हो जाती हैं, साथ ही वह अन्य लोगों की तुलना में संक्रामक रोगों के भी अधिक शिकार होते हैं।
आपके भोजन में है जिंक?
जिंक भी हमारी मजबूत इम्यून सिस्टम के लिए जरूरी है। ये श्वेत रक्त कणिकाओं का एक महत्वपूर्ण घटक है जो संक्रमण से लड़ता है। जिंक की कमी अक्सर फ्लू, सर्दी और अन्य वायरल संक्रमणों के प्रति आपको संवेदनशील बनाती है। विशेष रूप से वृद्ध लोगों के लिए जिंक सप्लीमेंट लेने की सलाह दी जाती है। आहार के माध्यम से आसानी से जिंक की प्राप्ति की जा सकती है।
--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।