देश कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर से जूझ रहा है। पिछले दिनों संक्रमण के आंकड़ों में थोड़ी कमी जरूर देखी गई है, लेकिन अभी स्थिति को बेहतर नहीं माना जा रहा है। कोविड के गंभीर संक्रमण वाले रोगियों को अस्पताल में भर्ती होने की आवश्यकता होती है, वहीं 80 फीसदी से अधिक रोगी डॉक्टरों से टेली-परामर्श के माध्यम से घर पर ही ठीक हो सकते हैं।
पिछले दिनों संक्रमण से मुकाबले को लेकर हर्ड इम्युनिटी बनाने की बात की जा रही थी। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि देश में कोरोना के मौजूदा हालात को देखते हुए इराडिक्शन और इलीमिनेशन के बारे में सोचना ऊंचे पहाड़ चढ़ने जैसा है, हां हर्ड इम्युनिटी के बारे में जरूर सोचा जा सकता है। इसके लिए भी सही दिशा में तेज रफ्तार से काम करना जरूरी है।
आइए जानते हैं कि कोरोना संकट समाधान के लिए विशेषज्ञ जिन तीन तरीकों का जिक्र कर रहे हैं, वह क्या हैं?