फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती महिलाओं को नहीं खाना चाहिए आलू, शोध में हुआ खुलासा

Thu, 18 Jul 2019 04:45 PM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को अपनी सेहत का बहुत ख्याल रखना होता है। लेकिन अधिकांश गर्भवती महिलाओं में शुगर लेवल बढ़ने की शिकायत रहती है। इसका मुख्य कारण कई बार अधिक व गलत खानपान भी है। इसलिए महिलाओं को डॉक्टर से सलाह जरुर लेना चाहिए। कुछ महिलाएं आलू से तैयार चीजों को खाना ज्यादा पसंद करती हैं। लेकिन एक शोध में यह बात सामने आई है कि गर्भवती महिलाओं द्वारा आलू का सेवन करने से उनके शरीर में डायबिटीज की समस्या शुरू हो सकती है। 
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
इंसुलिन हॉर्मोन के लेवल में कमी आने पर डायबिटीज की शिकायत होती है। डायबिटीज कई तरह की होती है। सामान्य तौर पर टाइप 2 डायबिटीज होती है। गर्भवस्था के दौरान होने वाली डायबिटीज को जेस्टेशनल डायबिटीज कहते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
गर्भवती महिलाओं के लिए आलू नुकसानदायक
शोध के जरिए यह पता चला है कि गर्भवती महिलाओं को आलू का सेवन नहीं करना चाहिए। आलू के बजाए हरी सब्जियों का ज्यादा सेवन करना चाहिए। इससे महिला के साथ-साथ उनके गर्भ में पल रहे बच्चे को भी कई पौष्टिक तत्व प्राप्त होंगे। प्रेग्नेंसी के दौरान अधिकतर महिलाओं में शुगर की समस्या उत्पन्न हो जाती है। इसका कारण खून में चीनी की मात्रा का बढ़ना होता है। 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
यूएस नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ और हावर्ड यूनिवर्सिटी में इस पर शोध किया गया है। साल 1991 से 2001 के वक्त के दौरान विशेषज्ञों ने करीब 1500 महिलाओं पर शोध किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pexels.com
महिलाओं को शुरुआत में डायबिटीज की समस्या नहीं थी, लेकिन जब उन्होंने आलू का सेवन करना शुरू किया तो उनके शरीर में शुगर की मात्रा बढ़ने लगी। इसलिए गर्भवती महिलाओं को आलू नहीं खाना चाहिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें