बदलती लाइफ स्टाइल में सबसे ज्यादा असर मोटापे के रूप में सामने आया है। वजन बढ़ना या ओबेसिटी होना एक बीमारी ही है। बड़ी समस्या एक्सरसाइज नहीं करना और ऐसा खाना खाना जो ना केवल शरीर को नुकसान पहुंचाता है बल्कि वजन भी बढ़ाता है। दरअसल, यदि एक बार वजन बढ़ जाए तो उसे घटाना कोई आसान काम नहीं है। हालांकि इसे आसान बनाया जा सकता है। हफ्ते भर का समय है तो भी इतना वजन तो घटा ही सकते हैंं कि कुछ असर दिखे। बस आपको कुछ चीजों का सेवन करना जरूरी है। आइए बताते हैं कुछ ऐसी कुदरती चीजें जो आपका वजन आसानी से घटा सकते हैंं।