गुड़ को आहार का बनाएं हिस्सा
- फोटो : Adobe stock
चीनी की जगह गुड़ खाने के और भी कई फायदे
- गुड़ में फाइबर और पाचन एंजाइम होते हैं, जो आंतों की सफाई में मदद करते हैं। यह कब्ज, अपच और गैस की समस्या को कम करने में सहायक है।
- गुड़ में आयरन और अन्य खनिज होते हैं जो रक्त को साफ करने और विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करते हैं।
- गुड़ आयरन और फोलिक एसिड से भरपूर होता है, जिससे लाल रक्त कोशिकाओं का उत्पादन बढ़ता है और एनीमिया की समस्या दूर होती है।
- गुड़ में मौजूद कैल्शियम, फॉस्फोरस और मैग्नीशियम हड्डियों को मजबूत बनाने में सहायक हैं।
- चीनी की तुलना में गुड़ धीमे पचने वाला कार्बोहाइड्रेट है। यह मेटाबॉलिज्म को तेज करता है और वजन को नियंत्रित रखने में मदद करता है।
- गुड़ शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालता है, लिवर को डिटॉक्स करने में भी इससे लाभ पाया जा सकता है।
--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।