फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीवी देखते हुए खाते हैं खाना, तो हो जाएं सावधान, अनजाने में कई गंभीर बीमारियों को दे रहे हैं न्योता

Wed, 28 Feb 2018 09:29 AM IST
ऊर्जा डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
obesity
क्या आप खाली समय में सिर्फ खाते रहते हैं, फिर चाहे भूख लगी हो या नहीं? यदि हां, तो इस आदत से जल्द से जल्द पीछा छुड़ा लें। वरना वजन बढ़ने के साथ-साथ कई बीमारियां भी शरीर को घेर लेंगी। जब आप बोर होते हैं या खाली बैठे रहते हैं, तो क्या करते हैं, कहीं बहुत ज्यादा खाते तो नहीं? ऐसी आदत कई लोगों में होती है। बिना भूख लगे खाने की आदत से वजन बढ़ने के साथ-साथ कई अन्य समस्याएं भी हो सकती हैं। हालांकि, कुछ तरीके अपनाकर आप बोरियत में खाने से बच सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 4
junk food
अपने कमरे या ड्रॉइंगरूम में चिप्स, कुकीज, ड्राई नट्स और चॉकलेट्स भूलकर भी न रखें। ऐसा करने से भूख न होने पर भी आप लालच में आकर, उन्हें अधिक मात्रा में खाते चले जाएंगे। चिप्स में फैट और कैलोरी अधिक होती है, इससे वजन बढ़ सकता है। इन खाने-पीने की चीजों को अपने कमरे में रखने की बजाय पौष्टिक खाद्य पदार्थ जैसे फल, स्प्राउट्स आदि रखें। खाएं भी तो होल फूड का चुनाव करें। कुकीज या ड्राई नट्स की जगह एक कटोरी बनी हुई सब्जी खा लें या फिर दाल पी लें।
विज्ञापन

3 of 4
walking
बिल्कुल खाली बैठे हैं और कुछ खाने से भी बचना चाहते हैं, तो बाहर टहल आएं। जब मूड बदलेगा, तो खाने की लालसा भी कम हो जाएगी। खुली हवा में टहलने से आपको ताजगी भी महसूस होगी। कई बार कुछ लोग प्यास और भूख में फर्क नहीं कर पाते हैं। अगर आपने कुछ देर पहले कुछ खाया है फिर भी आपको संतुष्टि महसूस नहीं हो रही, तो दो-तीन गिलास पानी पी लें।
विज्ञापन

4 of 4
food habits
कुछ लोग, इसलिए भी खाना खाने के बहाने ढूंढते हैं, क्योंकि वे अधिक समय के अंतराल में खाना खाते हैं। आप स्मॉल मील सिस्टम को आजमाकर देखें। दिन में तीन की बजाय चार या पांच बार कम मात्रा में खाना खाएं। इससे खाना देखते ही आप ललचाएंगे नहीं। टीवी देखते समय कुछ भी खाने की आदत से बचें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें