फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sugar In Diet: चीनी छोड़ दी फिर भी आपकी डाइट में हो सकता है खूब सारा शुगर, इन चीजों में भी छिपी होती है चीनी

Sun, 16 Aug 2026 09:02 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

चीनी छोड़ने का मतलब सिर्फ चाय, मिठाई और मिठास वाली चीजें बंद करना नहीं है। कई पैकेज्ड और रोजमर्रा के खाद्य पदार्थों में भी छिपी हुई चीनी मौजूद हो सकती है। सॉस, पैकेज्ड जूस,बिस्किट और कुछ ‘हेल्दी’ फूड भी आपकी डाइट में अतिरिक्त शुगर बढ़ा सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
चीनी से होने वाले नुकसान - फोटो : Amarujala.com/AI
अच्छी सेहत चाहते हैं तो लाइफस्टाइल और खान-पान में सुधार सबसे जरूरी माना जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, क्या खाना चाहिए से ज्यादा जरूरी ये जानना है कि हमें क्या नहीं खाना चाहिए? जिन चीजों को सेहत के लिए सबसे नुकसानदायक माना जाता है, चीनी उनमें से एक है। ज्यादा चीनी खाना मोटापे से लेकर डायबिटीज, इंफ्लेमेशन जैसी कई समस्याओं को बढ़ाने वाला हो सकता है।

चीनी छोड़ने का मतलब सिर्फ चाय में चीनी डालना बंद करना नहीं है। आपके किचन की कई और चीजों में भी चीनी की मात्रा बहुत ज्यादा हो सकती है, जो अक्सर हमें दिखाई नहीं देती है।सॉस, पैकेज्ड ड्रिंक, फ्लेवर्ड दही में भी चीनी की अधिक मात्रा हो सकती है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, हर मीठी चीज मिठाई जैसी नजर नहीं आती। कुछ चीजों का स्वाद बहुत ज्यादा मीठा भी नहीं होता, फिर भी उनमें शुगर मौजूद हो सकती है। यही वजह है कि सिर्फ चाय की चीनी बंद कर देना काफी नहीं है।
विज्ञापन

2 of 5
ज्यादा मीठा खाने से बचें - फोटो : Adobe Stock
ज्यादा चीनी खाने के हो सकते हैं नुकसान

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, चीनी को पूरी तरह बंद करना जरूरी नहीं है, बस इस बात का ध्यान रखें कि आप कितनी मात्रा में चीनी ले रहे हैं । स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, सभी लोगों को अपनी कुल कैलोरी में चीनी की मात्रा 10% से कम रखनी चाहिए। 2,000 कैलोरी की डाइट में यह 50 ग्राम या 6-9 चम्मच चीनी होती है। 

आइए जानते हैं कि किन चीजों में छिपी हुई चीनी हो सकती है?
विज्ञापन

3 of 5
केचप में चीनी की मात्रा - फोटो : Adobe Stock
सॉस और टोमैटो केचप में चीनी की मात्रा

केचप, टोमैटो सॉस और कई चटनियां देखने में नमकीन लगती हैं, लेकिन इनमें चीनी भी हो सकती है।
 
  • एक टेबलस्पून केचप में करीब 4 ग्राम एडेड शुगर हो सकती है। 
  • बर्गर, सैंडविच, फ्राइज या नाश्ते के साथ सॉस लेने की आदत रोजाना की कुल चीनी की खपत बढ़ा सकती है। इसलिए पैकेट खरीदते समय केवल कैलोरी नहीं, बल्कि शुगर की मात्रा भी देखें।

4 of 5
पैक्ड जूस में चीनी - फोटो : Freepik.com
पैकेज्ड जूस में चीनी 
 
  • फलों का जूस हमेशा हेल्दी हो ये जरूरी नहीं है। पैक्ड जूस में जरूरत से ज्यादा चीनी की मात्रा हो सकती है। फलों के पैक्ड जूस में फाइबर की भी कमी होती है, इसलिए हेल्दी मानकर अक्सर डिब्बाबंद जूस पीना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बिस्किट में चीनी की मात्रा - फोटो : Adobe Stock
इन चीजों से भी बनाएं दूरी

एनर्जी ड्रिंक या कुछ स्पोर्ट्स ड्रिंक भी सेहत के लिए मुश्किलें बढ़ाने वाले हो सकते हैं। इनमें मौजूद एडेड शुगर से शरीर में ब्लड ग्लूकोज का स्तर बढ़ने का खतरा रहता है।
 
  • बिस्किट पर भले ही डाइजेस्टिव या मल्टीग्रेन लिखा हो पर फिर भी इनके पैकेट पर चीनी की मात्रा देखकर ही खरीदनी चाहिए।  
  • गुड़ और शहद को कई लोग चीनी का हेल्दी विकल्प मानते हैं, पर बाजार में मिलने वाला गुड़ और शहद में मिलावट हो सकती है जिससे शरीर में शुगर की मात्रा बढ़ने का खतरा हो सकता है।



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें