फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बासी होने पर न करें इन चीजों का सेवन, स्वास्थ्य पर पड़ता है बुरा असर

Sat, 30 Jan 2021 02:49 PM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
कई लोग रात के बचे हुए खाने को अगले दिन गर्म करके खाते हैं, लेकिन कुछ चीजें ऐसी भी हैं जिनका सेवन बासी होने के बाद नहीं करना चाहिए। इन बासी चीजों का सेवन करने से स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है और आप बीमार हो सकते हैं। इन चीजों को आपको ताजा ही खाना चाहिए। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे किन चीजों का सेवन बासी होने के बाद नहीं करना चाहिए। स्वस्थ और फिट रहने के लिए खान- पान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। अगली स्लाइड्स में जानिए किन चीजों का सेवन बासी होने के बाद नहीं करना चाहिए...
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
आलू
  • आलू का सेवन बासी होने के बाद नहीं करना चाहिए। आलू को पकाने के बाद लंबे समय तक छोड़ने पर इसमें क्लोस्ट्रीडियम बोटुलिनम नाम का बैक्टीरिया पनपने लगता है, जिसकी वजह से बोटुलिज्म बीमारी हो सकती है। इस बीमारी के प्रमुख लक्षण होते हैं- धुंधला दिखना, मुंह सूखना और सांस लेने में दिक्कत होना। अगर आलू बासी हो जाए तो इनका सेवन न करें।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
पालक 
  • पालक स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है, परंतु पालक का सेवन बासी होने पर नहीं करना चाहिए। बासी पालक का सेवन करने की वजह से आपको कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। पालक का सेवन अधिक पकाकर भी नहीं करना चाहिए।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI
चावल
  • बासी चावल का सेवन करने से फूड प्वाइजनिंग का खतरा भी रहता है। चावल के बासी होने पर इनका सेवन न करें। बासी चावल खाने से आपको कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
ऑयली फूड्स
  • ऑयली फूड्स को गर्म करने पर इसमें हानिकारक कैमिकल्स बनने लगते हैं जो स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक होते हैं। अगर आप बासी ऑयली फूड्स का सेवन कर रहे हैं तो इसे अधिक गर्म न करें। स्वस्थ और फिट रहने के लिए ऑयली फूड्स के बासी होने पर सेवन न करें।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेख आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किया गया है। किसी बीमारी के पेशेंट हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें