फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दियों में बस सप्ताह में दो बार कर लें इस फल का सेवन, ब्लड प्रेशर रहेगा नियंत्रित

Sat, 02 Jan 2021 03:40 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
सर्दियों में सीताफल भारी मात्रा में बाजार में आता है - फोटो : अमर उजाला

सर्दियों में सीताफल भारी मात्रा में बाजार में आता है। कई लोग इस फल को खाना बहुत पसंद करते हैं। कुछ लोग तो इसे ऐसे ही खाते हैं, कुछ इसकी रबड़ी भी बनाते हैं। खाने का तरीका चाहे जो भी है, जो बात महत्वपूर्ण है वह है सीताफल के गुण, उन्हें अनदेखा नहीं किया जा सकता है। सीताफल में कई सारे पौष्टिक गुण पाए जाते हैं। इसका सेवन कई सारी शारीरिक समस्याओं में लाभ पहुंचाता है। इसके सेवन से वजन कम करने में भी सहायता मिलती है। अगली स्लाइड्स से जानिए सीताफल खाने से शरीर को किस तरह के फायदे पहुंचाते हैं। 

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
दिल की बीमारी और स्ट्रोक का खतरा कम हो जाता है - फोटो : file photo

नियंत्रित ब्लड प्रेशर
सीताफल में पोटेशियम और मैग्नीशियम पाया जाता है। यह दोनों ही पोषक तत्व ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने मेंं मदद करते हैं। पोटेशियम और मैग्नीशियम दोनों ही रक्त वाहिकाओं को फैलने से बचाते हैं इसलिए ब्लड प्रेशर के मरीजों को एक सीताफल तो सप्ताह में दो से तीन बार खाना ही चाहिए। ऐसा करने से दिल की बीमारी और स्ट्रोक का खतरा कम हो जाता है। 

विज्ञापन

3 of 5
शरीर को विटामिन-सी मिलता है - फोटो : social media

रोग- प्रतिरोधक क्षमता 
सीताफल खाने से सामान्य सर्दी और संक्रमण का खतरा टल जाता है। नियमित रूप से जो लोग सीताफल खाते हैं उनके शरीर को विटामिन-सी मिलता है। सीताफल में अच्छी मात्रा में विटामिन-सी पाया जाता है। विटामिन- सी के सेवन से रोग- प्रतिरोधक क्षमता विकसित रहती है इसलिए नियमित रूप से इसका सेवन करने से शरीर को 60 प्रतिशत विटामिन- सी मिलता है। 

4 of 5
सीताफल में कैरोटीनॉयड एंटीऑक्सिडेंट ल्यूटिन पाया जाता है - फोटो : Pixabay

आंखों के लिए
जो लोग बहुत अधिक मोबाइल चलाते हैं या फिर कंप्यूटर पर काम करते हैं। उन लोगों को तो सीताफल खाना ही चाहिए। सीताफल में कैरोटीनॉयड एंटीऑक्सिडेंट ल्यूटिन पाया जाता है, जो कि आंखों की रोशनी को तेज करता है। जिन लोगों को चश्मा लगा हुआ है, उन्हें तो प्राथमिकता से सीताफल का सेवन करना चाहिए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अपने आहार में फाइबर की मात्रा बढ़ाएं - फोटो : pixa
पाचन तंत्र में सुधार
पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याएं होना आजकल बहुत आम बात है। पाचन तंत्र सही रखने के लिए बहुत जरूरी है कि हम अपने आहार में फाइबर की मात्रा बढ़ाएं। एक मध्यम आकार के सीताफल में लगभग 5 ग्राम डाइट्री फाइबर होता है जिससे कि आपकी पेट संबंधी सारी समस्याएं दूर हो जाती है इसलिए रोज सीताफल खाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें