फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वजन घटाने के लिए नाश्ते में करें इन चीजों का सेवन, जल्द ही दिखाई देने लगेगा अंतर

Fri, 26 Feb 2021 09:00 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
ऐसे नाश्ते का सेवन करें जिसमें बहुत अधिक कैलोरी न हो - फोटो : pixa

वजन घटाने की शुरुआत सुबह उठते ही शुरू हो जाती है। आपके नाश्ते पर बहुत हद तक निर्भर करता है कि वजन घटाने में आप कितनी जल्दी कामयाब हो सकेंगे। यदि सुबह उठते ही आपने बहुत ज्यादा भारी नाश्ते का सेवन कर लिया तो आपका वजन घटने की बजाय बढ़ने लगेगा। वजन घटाने के लिए बहुत जरूरी है कि आप ऐसे नाश्ते का सेवन करें जिसमें बहुत अधिक कैलोरी न हो और साथ ही आपके शरीर को सारे आवश्यक पोषण तत्व भी मिलते रहे ताकि शरीर कमजोर न हो। अगली स्लाइड्स से डाइटीशियन की सलाह से जानिए कि वजन घटाने में कौनसे आहार का नाश्ते के रूप में सेवन करना चाहिए।

विज्ञापन

2 of 5
पोहे पर सेंव न डालें - फोटो : सोशल मीडिया

पोहा
नाश्ते में वैसे तो अधिकांश लोग पोहा खाना पसंद करते हैं और पोहा खाना सेहत के लिए भी अच्छा होता है। पोहे में कैलोरी बहुत अधिक नहीं होती है, साथ ही इसमें आयरन, पोटेशियम जैसे तत्व भी पाए जाते हैं। पोहे के सेवन से पेट भी जल्दी भर जाता है और लंबे समय तक भरा रहता है इसलिए इसे खाने से वजन नहीं बढ़ता है लेकिन पोहा खाते वक्त इस बात का ध्यान जरूर रखें कि पोहे पर सेंव न डालें या बहुत अधिक मात्रा में इसका सेवन न करें नहीं तो कैलोरी के साथ ही आपका वजन भी घटने की बजाय बढ़ने लगेगा। 

विज्ञापन

3 of 5
इसे पचाना बहुत आसान होताा है - फोटो : social media

इडली
उड़द की दाल, चावल और रवे से घर पर बनी इडली में कई सारे पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं। इडली को तेल में फ्राय नहीं करना होता है, साथ ही इसे पचाना बहुत आसान होताा है। इडली में प्रोटीन और फाइबर पाए जाते हैं जो कि पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखते हैं, जिससे कि वजन घटाने में काफी हद तक सहायता मिलती है। ध्यान रखें कि आप वजन घटाने जा रहे हैं तो इडली के लिए घर पर बने बैटर का ही प्रयोग करें। 

4 of 5
100 ग्राम दलिये में लगभग 20 ग्राम फाइबर पाया जाता है - फोटो : सोशल मीडिया

दलिया
दलिया एक ऐसा नाश्ता है, जिसमें अन्य नाश्ते के मुकाबले बहुत ही कम कैलोरी पाई जाती है। इसके सेवन से शरीर एकदम स्वस्थ रहता है और वजन भी नियंत्रण में ही रहता है। 100 ग्राम दलिये में लगभग 20 ग्राम फाइबर पाया जाता है, जो कि नाश्ते की पूर्ति अच्छे से तो करता ही है, साथ ही वजन भी कम करने में सहायता करता है। यदि आपको दलिया खाना पसंद नहीं है तो आप इसे सब्जियां और जीरा डालकर पका सकते हैं, यह स्वादिष्ठ लगने लगता है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इसमें प्रोटीन पाए जाते हैं - फोटो : social media
अंकुरित अनाज
अंकुरित अनाज को पोषक तत्वों का खजाना भी कहा जाता है। इसमें बहुत कम कैलोरी होती है, जिससे कि वजन घटाने में इससे सहायता मिलती है। इसके सेवन से शरीर कमजोर नहीं होता क्योंकि इसमें प्रोटीन पाए जाते हैं। आप अंकुरित अनाज के रूप में आराम से काले चने, मूंंग, मोठ, सोयाबीन आदि का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह अपने आप में श्रेष्ठ नाश्ता है, जो किसी भी उम्र के व्यक्ति को नुकसान नहीं पहुंचाता है। 
चिकित्सकीय परामर्श
डॉ.प्रिया चीतले, डाइटीशियन
अपोलो राजश्री हॉस्पिटल, इंदौर
अनुभव- 20 वर्ष
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें