100 ग्राम दलिये में लगभग 20 ग्राम फाइबर पाया जाता है
- फोटो : सोशल मीडिया
दलिया
दलिया एक ऐसा नाश्ता है, जिसमें अन्य नाश्ते के मुकाबले बहुत ही कम कैलोरी पाई जाती है। इसके सेवन से शरीर एकदम स्वस्थ रहता है और वजन भी नियंत्रण में ही रहता है। 100 ग्राम दलिये में लगभग 20 ग्राम फाइबर पाया जाता है, जो कि नाश्ते की पूर्ति अच्छे से तो करता ही है, साथ ही वजन भी कम करने में सहायता करता है। यदि आपको दलिया खाना पसंद नहीं है तो आप इसे सब्जियां और जीरा डालकर पका सकते हैं, यह स्वादिष्ठ लगने लगता है।