फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन ट्रिक्स से अपने आप पीने लगेंगे ज्यादा से ज्यादा पानी

Fri, 03 Jan 2020 01:14 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
drinking water - फोटो : pixa
हम सभी ये तो जानते हैं कि पानी पीने से हमारे स्वास्थ्य को बहुत फायदे होते हैं। शरीर में नमी बनाए रखना हो या फिर शरीर से विषाक्त तत्वों को बाहर निकालना, पानी का इसमें अहम रोल होता है। शरीर में एनर्जी बनी रहे, इसके लिए भी पानी जरूरी है, लेकिन आम दिनचर्या में यह ट्रैक कर पाना मुश्किल होता है कि हमने दिनभर में कितना पानी पिया। कुछ ऐसे तरीके हैं, जिनकी सहायता से आप ज्यादा से ज्यादा पानी पी पाएंगे। जरूरी नहीं कि इसके लिए हर बार केवल पानी ही पी जाए, और भी बहुत से ऐसे तरीके हैं, जिसे अपनाने से शरीर में पानी की कमी नहीं होगी। आइए जानते हैं इन तरीकों के बारे में:
विज्ञापन

2 of 11
water bottle
अपने साथ हमेशा पानी की बोतल रखें। न केवल आपकी कार या बैग में, बल्कि अपने घर के आसपास भी हों, तो भी अपने साथ पानी की बोतल कैरी करें। कहने का मतलब कि कभी भी लंबे समय तक आप पानी पीने से दूर न रह सकें। यात्रा में हमेशा पानी खरीदने या पानी की दुकान खोजने से अच्छा है कि पानी की बोतल साथ ले जाएं।
विज्ञापन

3 of 11
water bottle
काम के वक्त भी अपने साथ पानी की बोतल रखें और थोड़ी-थोड़ी देर में पीते रहें। इस तरह, भले ही आप यह भूल जाते हों कि आपको दिन भर में कितने पानी का सेवन करना है, फिर भी आप पर्याप्त पानी पी सकेंगे। खासकर कंप्यूटर स्क्रीन पर काम करने वाले लोगों के लिए बोतल सामने रखने से ब्रेक का बहाना पानी भी बन सकता है।

4 of 11
green tea
चाय भी एक पेय ही है और इसे मनपसंद स्वाद वाला पानी भी कहा जा सकता है। हालांकि दूध वाली चाय ज्यादा पीना हानिकारक हो सकता है, लेकिन आप हर्बल चाय या ग्रीन टी पी सकते हैं। आपको काम के दौरान मिनी-ब्रेक भी लेना जरूरी होता है और ऐसे में आप खुद को ताजा महसूस करने के लिए चाय ले सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 11
snacks - फोटो : Pixabay
जब भी आपको नाश्ता करने का मन करता है, तो आप कुछ नमकीन बादाम या अन्य स्नैक्स लें। नमकीन खाने से आपको प्यास लगती है और इसी बहाने आप पानी पी सकेंगे। कारण कि मूल रूप से नमकीन आपकी प्यास को बढ़ाने का काम करता है।
विज्ञापन

6 of 11
lemon water - फोटो : social media
हमेशा सादा पानी पीना अच्छा नहीं लगता, तो ऐसे में आप नींबू पानी पी सकते हैं। यह आपकी जीभ को स्वाद भी देगा। बस मिश्रण में थोड़ा बर्फ या अतिरिक्त पानी मिला लें। यह तरीका भी आपको ज्यादा पानी कंज्यूम करने में मदद करेगा। इसमें बहुत मेहनत भी नहीं लगने वाली, आप अपने वर्क प्लेस में भी नींबू साथ रख सकते हैं।
विज्ञापन

7 of 11
drink - फोटो : file photo
आप यदि घर पर हैं तो जहां भी आप उठते-बैठते हैं या काम करते हैं, वहां हमेशा पानी से भरा एक जग रखिए। यह आपको पानी पीने की याद दिलाता रहेगा। कई लोगों की आदत होती है कम पानी पीने की, वे अपने पास प्रेरक संदेश लिखे बोतल में पानी भर कर रखें। ये संदेश आपको याद दिलाते रहेंगे कि पानी पीना कितना जरूरी है। आजकल उच्च तकनीक वाली ऐसी बोतलें भी आने लगी हैं, जिसमें आप रिमाइंडर सेट कर सकते हैं, ताकि आपको पानी पीने की याद दिलाता रहेगा।

8 of 11
soft drink - फोटो : file photo
जब भी आप बाथरूम ब्रेक(लघुशंका) के लिए जाते हैं, तो इसके साथ ही एक गिलास पानी पीने की भी कोशिश करें। इसे आप अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना लें। इस तरह आप अधिक पानी पीने की आदत बना पाएंगे।

9 of 11
jeera drink
शरीर में पानी की कमी न हो, इसके लिए जरूरी नहीं कि हर बार आपके पास केवल पानी पीना ही एकमात्र विकल्प है। आप पानी की भरपूर मात्रा वाले फल-सब्जियां भी खा सकते हैं। सेब, तरबूज, खीरा, कद्दू, सलाद, अजवायन, तुरई, गोभी आदि कई सारे विकल्प हैं। इनमें विटामिन और खनिज तत्व भी होते हैं, जो शरीर के लिए काफी फायदेमंद हैं।

10 of 11
belly fat drink
एक और तरीका ये है कि आप पानी को स्वादिष्ट बना कर सेवन कर सकते हैं। कुछ ताजा कटी हुई सब्जियों जैसे खीरा, अदरक, अजवाइन या फल जैसे अंगूर, स्ट्रॉबेरी, नींबू या फिर तुलसी, पुदीना, लैवेंडर जैसी जड़ी-बूटियों को पानी में थोड़ी देर छोड़ दें और फिर इसका सेवन करें।
विज्ञापन

11 of 11
- फोटो : PTI
सामान्य तौर पर ये माना जाता है कि हमें नियमित रूप से आठ ग्लास पानी जरूर पीना चाहिए। गर्मी में हमें छह लीटर पानी पीने की सलाह दी जाती है। हालांकि यह जानना भी जरूरी है कि पानी की मात्रा शरीर, मौसम, वातावरण और परिस्थिति या फिर आपकी जीवनशैली के अन्य कारकों के आधार पर अलग हो सकती है। आप डॉक्टर की भी सलाह ले सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें