फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का हेल्थ टिप्स: लू-गर्मी के दुष्प्रभावों से बचाएंगे ये आसान से उपाय, दिनचर्या में जरूर करें शामिल

Fri, 22 Apr 2022 10:31 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
गर्मी में सेहत का कैसे रखें ध्यान? - फोटो : Pixabay
पूरे उत्तर भारत में इस समय तेज गर्मी और लू का प्रकोप है। 38-40 डिग्री तक का यह तापमान न सिर्फ असहज कर देने वाली गर्मी को बढ़ाता है, साथ ही इस मौसम में सेहत को लेकर भी विशेष सावधानी बरतते रहने की आवश्यकता है। लू और गर्मी के कारण हीटस्ट्रोक, बुखार, त्वचा की समस्या, सिरदर्द और एलर्जी हो सकती है, ऐसे में इस मौसम में सभी लोगों को निरंतर गर्मी से बचाव के उपाय करते रहना चाहिए। गर्मी के इस मौसम में कई बैक्टीरिया भी सक्रिय हो जाते हैं, जो पेट से संबंधित कई तरह की समस्याओं का कारण बन सकते हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को सेहत को लेकर विशेष सावधान रहने की सलाह देते हैं।

बढ़ते तापमान और तेज धूप के कारण हीटस्ट्रोक का जोखिम काफी बढ़ जाता है। यह गर्मी से संबंधित सबसे सामान्य लेकिन गंभीर बीमारी है। जब शरीर अपने तापमान को नियंत्रित नहीं कर पाता तब यह दिक्कत होती है। इस स्थिति में शरीर का तापमान तेजी से बढ़ने लगता है, पसीना बनाने वाले तंत्र ठीक से काम नहीं कर पाते जिससे शरीर ठंडा नहीं हो पाता है। इसके अलावा गर्मी के दिनों में त्वचा और आंखों से संबंधित समस्याएं भी काफी बढ़ जाती हैं। आइए जानते हैं कि किन उपायों को अपनाकर इन दिनों सेहत को बेहतर बनाए रखने में मदद मिल सकती है?
विज्ञापन

2 of 5
हीटस्ट्रोक से बचाव जरूरी - फोटो : istock
हीटस्ट्रोक से बचाव

गर्मी के महीनों में हीटस्ट्रोक प्रमुख समस्या है। विशेषज्ञों के मुताबिक वयस्क इसके प्रति अधिक संवेदनशील होते हैं क्योंकि उनका शरीर तापमान में बदलाव के साथ जल्दी से समायोजित नहीं हो पाता है। हीट स्ट्रोक में तेज बुखार, जी मिचलाना, उल्टी, सिरदर्द और चक्कर आने जैसी दिक्कतें होती हैं। इससे बचाव के लिए पैरों को ठंडे पानी में डालने से काफी मदद मिल सकती है। धूप में अनावश्यक रूप से जाने से बचें। अचानक से गर्मी से एसी या एसी से निकलकर तेज धूप में न जाएं। 
विज्ञापन

3 of 5
लगातार पीते रहें पानी - फोटो : iStock
हाइड्रेशन का ध्यान रखना बहुत जरूरी

निर्जलीकरण, गर्मी के दिनों में होने वाली सबसे आम समस्या है। इस मौसम में तापमान बढ़ने के कारण अधिक पसीना होता है, इसके अलावा मधुमेह और कुछ दवाओं के कारण भी शरीर निर्जलित हो सकता है। निर्जलीकरण की स्थिति में सिरदर्द, थकान और कमजोरी का अनुभव होता है। इसलिए, सुनिश्चित करें कि आप दिनभर में खूब तरल पदार्थ और कम से कम 3-4 लीटर पानी जरूर पिएं।

4 of 5
गर्मियों में आंखों की समस्या - फोटो : iStock
आंखों का बचाव

तेज धूप के संपर्क में आने से आंखों को नुकसान हो सकता है। यूवी रेज से आंखों को सुरक्षित रखने के लिए धूप के चश्मे पहनकर बाहर निकलें। इसके अलावा आंखों को ठंडक देने के लिए कूलिंग जेल आई मास्क का उपयोग करें, आंखों को ठंडे पानी से धोते रहें। यदि आपको खुजली, जलन या लालिमा की दिक्कत होती है तो डॉक्टर की सलाह पर ही किसी आई ड्रॉप को प्रयोग में लाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गर्मियों में त्वचा की समस्या - फोटो : iStock
त्वचा का बचाव

सूर्य की हानिकारक यूवी किरणों से त्वचा को भी क्षति पहुंचती है। तेज धूप वाले इन दिनों में अपनी त्वचा की सुरक्षा करना अत्यंत आवश्यक हो जाता है। यदि संभव हो तो, धूप में बाहर जाने से बचें या फिर अच्छे सनस्क्रीन का प्रयोग करें। पूरी आस्तीन के कपड़े पहनकर ही बार निकले, सिर को ढ़ककर जरूर रखें। त्वचा में अगर खुजली, जलन या दाने निकल रहे हैं तो इसके लिए किसी डॉक्टर की सलाह पर लोशन ले सकते हैं। 



----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से प्राप्त जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। अमर उजाला किसी दावे की पुष्टि नहीं करता है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें