Medically reviewed by Dr. Rajat Salunke
डॉ रजत सालुंके, आयुर्वेदाचार्य
अष्टविनायक क्लीनिक, भोपाल
डिग्री- बी.ए.एम.एस
अनुभव- 13 वर्ष
कोरोना से स्वस्थ हो जाने के बाद भी कई लोगों में पोस्ट कोरोना लक्षण दिखाई देते हैं, ऐसे में सिरदर्द की समस्या अधिकतर लोगों में नजर आ रही है। मल्टीविटामिन का सेवन करने के बावजूद कोरोना से ठीक हो रहे मरीजों को कभी-कभी सिरदर्द की शिकायत होने लगी है। ऐसे में व्यक्ति की कोशिश यह रहती है कि ऐसा क्या किया जाए कि दवा भी न लेना पड़े और सिरदर्द गायब हो जाए क्योंकि दवा लेने पर यह सिरदर्द कुछ देर के लिए पीछा छोड़ता है लेकिन फिर लौट आता है, ऐसे में कुछ आसान आयुर्वेदिक उपायों का आजमाकर इस सिर दर्द से आप आसानी से निजात पा सकते हैं। अगली स्लाइड्स से जानिए सिरदर्द होने पर किन चीजों के सेवन से राहत मिलती है।