कैंसर, वैश्विक स्तर पर मृत्यु के प्रमुख कारणों में से एक है। हर साल तमाम प्रकार के कैंसर के कारण लाखों लोगों की मौत हो जाती है। अध्ययनों में अलर्ट किया जाता रहा है कि जिस तरह से हम सबकी लाइफस्टाइल गड़बड़ होती जा रही है, आने वाले वर्षों में ये रोग और भी बड़ा रूप ले सकता है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं कैंसर के इतने घातक रूप लेने का प्रमुख कारण इस रोग का समय पर निदान न हो पाना है। ज्यादातर लोगों में कैंसर का पता ही तब चल पाता है जब ये आखिरी के चरणों में पहुंच जाता है, जहां से रोग का इलाज करना काफी कठिन हो जाता है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, कैंसर के खतरे को कम करने के लिए सबसे जरूरी है कि इसकी समय पर स्क्रीनिंग हो सके। इसके अलावा सभी लोगों को कैंसर के लक्षणों के बारे में जानना और उनपर ध्यान देना जरूरी हो जाता है। रिपोर्ट्स से पता चलता है कि कैंसर के कई लक्षणों को अक्सर इन्गोन कर दिया जाता है, जबकि अगर समय रहते इसपर ध्यान दे दिया जाए तो इस गंभीर रोग का जोखिम कम हो सकता है।