Home Remedies To Remove Water From Ear: सर्दियों के मौसम में गुनगुने पानी से नहाते समय अक्सर अनजाने में कान के भीतर पानी चला जाता है। वैसे तो कान की बनावट ऐसी होती है कि पानी अंदरूनी हिस्से तक नहीं पहुंच पाता, लेकिन अगर पानी 'ईयर कैनाल' (बाहरी नली) में फंस जाए, तो यह काफी असहज हो सकता है। ठंड के दिनों में कान के भीतर नमी का रुकना 'ओटिटिस एक्सटर्ना' या 'स्विमर्स ईयर' नामक संक्रमण का कारण बन सकता है। जब पानी कान के मैल के साथ मिल जाता है, तो वहां बैक्टीरिया और फंगस पनपने के लिए अनुकूल वातावरण बन जाता है।
इससे कान में भारीपन, कम सुनाई देना, खुजली और तेज दर्द जैसी समस्याएं शुरू हो जाती हैं। कई लोग इसे निकालने के लिए ईयरबड्स या नुकीली चीजों का इस्तेमाल करते हैं, जो पर्दे को नुकसान पहुंचा सकते हैं। सर्दियों में कान की देखभाल इसलिए भी जरूरी है क्योंकि इस मौसम में सर्दी-जुकाम के कारण पहले से ही कान और नाक की नली संवेदनशील होती है। इसलिए आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं कि कान में पानी जानें पर क्या करना चाहिए।