सर्दियों में अक्सर आपने लोगों को अखरोट, बदाम और कई सारे ड्राईफ्रूट्स का सेवन करते देखा होगा। ड्राईफ्रूट्स की तासीर बहुत गर्म होती है जो सर्दियों में शरीर को गर्म बनाए रखते हैं। लेकिन आपने कभी ड्राईफ्रूट्स यानि बादाम, काजू, किशमिश और अखरोट के अलावा छुहारे के फायदे के बारे में सुना है। आपको बता दें कि छुहारा, खजूर के सूखने के बाद बनता है। प्राचीन काल से ही हमारे यहां लोग छुहारे का सेवन करते आ रहे हैं। आइए जानते हैं छुआरे से होने वाले फायदों के बारे में...