फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाने के पहले या बाद में, कब पिएं पानी? आयुर्वेद बताएगा राज

Thu, 02 Feb 2017 10:58 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
कभी कहा जाता है कि खाना खाने के पहले पानी पीना चाहिए, तो कभी कहा जाता है खाना खाने के बाद। ये सुन-सुनकर आप भी काफी कंफ्यूज हो गए होंगे कि आखिर पानी पीएं तो कब। इस समस्या का समाधान अब आयुर्वेद करेगा। आज हम आयुर्वेद के अनुसार बताएंगे कि आपको पानी कब पीना चाहिए।
विज्ञापन

2 of 5
कई डॉक्टर्स खाना खाने के पहले पानी पीने की सलाह नहीं देते। लेकिन अगर आयुर्वेद की मानें तो आयुर्वेद कुछ और कहता है। दरअसल जब आप खाना खाने से पहले पानी पीते हैं तो ये आपकी पाचन क्रिया को काफी धीमा कर देता है। खाने को पचाने के लिए हमारा शरीर गैस्ट्रिक जूस पैदा करता है और पानी इस जूस की एसिडिटी को कम कर देता है जिससे खाना पचाने में दिक्कत का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : Getty Images
आयुर्वेद के अनुसार खाना खाने के बाद पानी पीना भी सही नहीं है। आयुर्वेद कहता है कि जब आप खाना खाने के बाद पानी पीते हैं तो ये खाने की क्वालिटी को प्रभावित करता है। साथ ही ये शरीर के डाइजेस्टिव स्ट्रेंथ को भी प्रभावित करता है। 

4 of 5
अब आप सोच रहे होंगे कि पानी पिएं कब। तो आपको बता दें कि आयुर्वेद खाना खाने के बीच में पानी पीने को सही मानता है। दरअसल जब आप खाना खाने के बीच में पानी पीते हैं तो ये भोजन को नम करता है और उसे छोटे-छोटे हिस्से में तोड़ने में मदद करता है जिससे खाना आराम से पच जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : Getty Images
लेकिन इसका ये कत्तई मतलब नहीं है कि आप ढेर सारा पानी पी लें। इससे आपको आपका पेट भरा हुआ लगेगा और आप खाना नहीं खा पाएंगे। आप थोड़ा-थोड़ा पानी पिए तो  ज्यादा बेहतर होगा। इसके अलावा इस बात का ध्यान रखें कि पानी न तो बहुत ज्यादा ठंडा हो और न ही गर्म। इसे सामान्य तापमान में पीएं तो ही बेहतर है। ज्यादा ठंडा पानी आपके डाइजेस्टिव एंजाइम को निष्क्रिय कर देता है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें