Reheated Tea Health Effects: हमारे देश में एक बड़ी आबादी को चाय पीना बहुत पसंद है। चाय एक ऐसी पेय है जिसे अधिकतर लोग गर्मा-गर्म ही पीना चाहते हैं। अक्सर कुछ लोग बचे हुए चाय को गर्म करके पीते हैं। समय बचाने के लिए या चाय बर्बाद न हो, इस सोच के साथ सुबह की बची हुई चाय को दोपहर या शाम को फिर से गर्म कर लेते हैं।
'जर्नल ऑफ फूड साइंस' में छपी
एक स्टडी के मुताबिक ठंडे हो गए चाय को बार गर्म करके पीना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। शोधकर्ताओं ने पाया है कि चाय को दोबारा गर्म करना न केवल उसके स्वाद को खराब करता है, बल्कि यह आपकी सेहत के लिए गंभीर रूप से खतरनाक हो सकता है।
दोबारा गर्म करने की प्रक्रिया से चाय के भीतर मौजूद फायदेमंद रासायनिक तत्व (एंटीऑक्सीडेंट्स) नष्ट हो जाते हैं और कई हानिकारक तत्व की मात्रा बढ़ जाती है। अगर आपकी चाय दूध वाली है और वह रूम टेम्परेचर पर लंबे समय तक रखी रही है, तो उसमें बैक्टीरिया पनपने का जोखिम भी बहुत अधिक होता है। इसलिए आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं।