देश में बढ़ते वायरल संक्रमण के बीच आंखों का ख्याल रखना भी बहुत जरूरी है। हमारी आंखें बहुत नाजुक होती है। तेज धूप, धूल, धुंआ से आंखों को बचाना तो जरूरी होता ही है, आंखों से वायरल संक्रमण फैलने की भी ज्यादा आशंका रहती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक आंखों में लेंस का प्रयोग करने वालों को संक्रमण का खतरा न हो, इसके लिए उन्हें चश्मे का उपयोग करना चाहिए। विश्व भर में फैल रही महामारी के बीच देश के विख्यात नेत्र विशेषज्ञ के. भुजंग शेट्टी की सलाह है कि जो लोग आंखों में लेंस लगाते हैं वे एहतियातन चश्मे का इस्तेमाल शुरू कर दें।