फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Healthy Lifestyle: डाइट नमकीन से लेकर प्रोटीन बार तक, जानिए क्या ये 'हेल्दी' फूड्स सच में फायदेमंद हैं

Mon, 08 Jun 2026 06:35 PM IST
Shruti Gaur हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Healthy Lifestyle: अक्सर आपने देखा होगा कि कई कंपनियां दावा करती हैं कि उनके प्रोडक्ट्स के सेवन से वजन धीरे-धीरे घटने लगता है। उनके इस दावे में कितनी सच्चाई है, आज हम इसी बारे में आपसे बात करेंगे।
विज्ञापन
1 of 9
क्या ये 'हेल्दी' फूड्स सच में फायदेमंद हैं? - फोटो : AI
Healthy Lifestyle: सोशल मीडिया, टीवी विज्ञापन और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर इन प्रोडक्ट्स को लेकर बड़े-बड़े वादे किए जाते हैं कि बिना डाइट और एक्सरसाइज के भी वजन घटाया जा सकता है। लेकिन सवाल यह है कि इन दावों में कितनी सच्चाई है? 

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, कोई भी एक प्रोडक्ट अकेले वजन घटाने का जादुई समाधान नहीं हो सकता। वजन कम करना एक जटिल प्रक्रिया है जिसमें संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, अच्छी नींद और लाइफस्टाइल की अहम भूमिका होती है। 

कई बार ऐसे प्रोडक्ट्स अस्थायी परिणाम दिखा सकते हैं, लेकिन लंबे समय तक इनके प्रभाव सीमित या हानिकारक भी हो सकते हैं। इसलिए किसी भी वेट लॉस प्रोडक्ट को अपनाने से पहले उसकी वैज्ञानिक पुष्टि और विशेषज्ञ की सलाह लेना बेहद जरूरी है। यहां हम आपको कुछ खाद्य पर्दाथों के बारे में बताते हैं, जो वेट घटाने का दावा करते हैं। 

 
विज्ञापन

2 of 9
क्या ये 'हेल्दी' फूड्स सच में फायदेमंद हैं? - फोटो : instagram
डाइट नमकीन 
 
  • डाइट नमकीन को अक्सर हेल्दी स्नैक समझकर खाया जाता है क्योंकि इसमें कम तेल होने का दावा किया जाता है।
  • वास्तव में इसमें अभी भी रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट, नमक और कुछ मात्रा में फैट मौजूद होता है।
  • अगर इसे ज्यादा मात्रा में खाया जाए तो यह कैलोरी इनटेक बढ़ा सकता है, जिससे वजन घटने के बजाय बढ़ भी सकता है।
  • “डाइट” शब्द सिर्फ मार्केटिंग के लिए इस्तेमाल होता है, इसलिए इसे सीमित मात्रा में ही खाना बेहतर है।

 
विज्ञापन

3 of 9
क्या ये 'हेल्दी' फूड्स सच में फायदेमंद हैं? - फोटो : Adobe stock
 प्रोटीन बार 
 
  • प्रोटीन बार को फिटनेस और वेट लॉस के लिए हेल्दी ऑप्शन माना जाता है, लेकिन सभी प्रोटीन बार एक जैसे नहीं होते।
  • कई ब्रांड्स में हाई शुगर, प्रिजर्वेटिव्स और आर्टिफिशियल फ्लेवर मिलाए जाते हैं।
  • अगर इन्हें रेगुलर स्नैक की तरह खाया जाए तो यह अतिरिक्त कैलोरी और शुगर का कारण बन सकते हैं।
  • असली फायदा तभी मिलता है जब इन्हें सही मात्रा और सही ब्रांड के साथ लिया जाए।

 

4 of 9
क्या ये 'हेल्दी' फूड्स सच में फायदेमंद हैं? - फोटो : Adobe stock
मसाला ओट्स 
 
  • मसाला ओट्स को हेल्दी ब्रेकफास्ट के रूप में प्रमोट किया जाता है क्योंकि इसमें ओट्स मौजूद होते हैं।
  • पैकेज्ड मसाला ओट्स में सोडियम, फ्लेवरिंग और प्रोसेस्ड सामग्री भी शामिल होती है।
  • यह तुरंत भूख शांत कर सकता है, लेकिन लंबे समय तक वजन घटाने के लिए यह अकेला पर्याप्त नहीं है।
  • घर पर बने सादे ओट्स ज्यादा बेहतर विकल्प होते हैं।

 
विज्ञापन

5 of 9
क्या ये 'हेल्दी' फूड्स सच में फायदेमंद हैं? - फोटो : Adobe Stock
डाइट बिस्किट 
 
  • डाइट बिस्किट को “शुगर फ्री” या “हेल्थी” बताकर बेचा जाता है, लेकिन इनमें अक्सर रिफाइंड मैदा, रिफाइंड ऑयल और आर्टिफिशियल स्वीटनर होते हैं।
  • ये शरीर को तुरंत एनर्जी तो देते हैं, लेकिन फाइबर और पोषण की कमी के कारण लंबे समय तक भूख को कंट्रोल नहीं कर पाते।

 
विज्ञापन

6 of 9
क्या ये 'हेल्दी' फूड्स सच में फायदेमंद हैं? - फोटो : AI
 कॉर्न फ्लैक्स
 
  • कॉर्न फ्लेक्स को हेल्दी नाश्ता माना जाता है, लेकिन कई पैकेज्ड ब्रांड्स में अतिरिक्त शुगर और प्रोसेसिंग अधिक होती है।
  • यह जल्दी पच जाता है, जिससे कुछ समय बाद फिर भूख लगने लगती है।
  • अगर बिना शुगर वाले और हाई-फाइबर कॉर्न फ्लेक्स चुने जाएं तो यह थोड़ा बेहतर विकल्प हो सकता है, लेकिन संतुलित डाइट जरूरी है।

 
विज्ञापन

7 of 9
क्या ये 'हेल्दी' फूड्स सच में फायदेमंद हैं? - फोटो : Adobe Stock
फ्लेवर्ड योगर्ट 
 
  • फ्लेवर्ड योगर्ट देखने में हेल्दी लगता है, लेकिन इसमें अक्सर अतिरिक्त शुगर, फ्लेवरिंग और कलर मिलाए जाते हैं।
  • इससे इसकी हेल्थ वैल्यू कम हो जाती है।
  • सादा दही या प्लेन योगर्ट ज्यादा फायदेमंद होता है क्योंकि उसमें प्रोबायोटिक्स प्राकृतिक रूप से मौजूद होते हैं।

 

8 of 9
क्या ये 'हेल्दी' फूड्स सच में फायदेमंद हैं? - फोटो : Instagram
प्रोटीन शेक
 
  • प्रोटीन शेक खासकर जिम जाने वालों के बीच लोकप्रिय है।
  • यह मसल रिकवरी में मदद करता है, लेकिन जरूरत से ज्यादा सेवन करने पर अतिरिक्त कैलोरी शरीर में जमा हो सकती है।
  • कुछ शेक्स में एडिटिव्स और स्वीटनर भी होते हैं, जो लंबे समय में नुकसान कर सकते हैं।

 
विज्ञापन

9 of 9
क्या ये 'हेल्दी' फूड्स सच में फायदेमंद हैं? - फोटो : Adobe stock
हेल्थ ड्रिंक्स
 
  • हेल्थ ड्रिंक्स बच्चों और बड़ों के लिए एनर्जी बूस्टर के रूप में बेचे जाते हैं, लेकिन इनमें अक्सर शुगर की मात्रा अधिक होती है।
  • लंबे समय तक इनके सेवन से वजन बढ़ने और ब्लड शुगर इंबैलेंस का खतरा बढ़ सकता है।
  • इन्हें हेल्दी विकल्प मानने से पहले इनके इंग्रेडिएंट्स जरूर देखना चाहिए।
 
---------------------------

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें