Low Fat Diet Healthy or Not: लो फैट डाइट आजकल वजन कम करने और फिट रहने के लिए काफी लोकप्रिय है। कई लोग मानते हैं कि खाने में फैट की मात्रा कम करने से वजन नियंत्रित रखने और दिल को स्वस्थ रखने में मदद मिल सकती है। लेकिन क्या कम फैट वाली डाइट हर व्यक्ति के लिए फायदेमंद होती है? आज हम इसी बारे में जानकारी देंगे।
ये समझने की जरूरत है कि शरीर के सामान्य कामकाज के लिए कुछ मात्रा में फैट जरूरी होता है। फैट शरीर को ऊर्जा देने के साथ कुछ जरूरी विटामिन के अवशोषण में भी मदद करता है। इसलिए डाइट से फैट को पूरी तरह हटाने के बजाय यह समझना ज्यादा जरूरी है कि हम किस तरह का फैट और कितनी मात्रा में ले रहे हैं। ऐसे में लो फैट डाइट शुरू करने से पहले इसके फायदे और संभावित नुकसान को समझना जरूरी है।
विज्ञापन
2 of 4
लो-फैट डाइट कितनी हेल्दी मानी जाती है?
- फोटो : AI
लो फैट डाइट के फायदे क्या हैं?
वजन नियंत्रित करने में मदद: ज्यादा फैट वाले खाद्य पदार्थों में कैलोरी अधिक हो सकती है। ऐसे खाद्य पदार्थों की जगह सब्जियां, फल, दालें और साबुत अनाज शामिल करने से कुल कैलोरी सेवन को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है।
दिल की सेहत के लिए फायदेमंद: डाइट में ट्रांस फैट की मात्रा कम करने से खराब कोलेस्ट्रॉल यानी एलडीएल को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है। इसकी जगह नट्स, बीज और मछली जैसे स्रोतों से मिलने वाले स्वस्थ फैट को शामिल किया जा सकता है।
डाइट को संतुलित बनाने में मदद: अगर लो फैट डाइट में फल, सब्जियां, साबुत अनाज और प्रोटीन से भरपूर खाद्य पदार्थ शामिल किए जाएं, तो इससे भोजन ज्यादा पौष्टिक और संतुलित हो सकता है।
विज्ञापन
3 of 4
लो-फैट डाइट कितनी हेल्दी मानी जाती है?
- फोटो : AI
क्या लो फैट डाइट के नुकसान भी हैं?
फैट पूरी तरह बंद करना सही नहीं: शरीर को कुछ आवश्यक फैटी एसिड की जरूरत होती है। इसके अलावा कुछ विटामिन शरीर में फैट की मदद से ही अच्छी तरह अवशोषित होते हैं। इसलिए डाइट से फैट को पूरी तरह हटाना सही तरीका नहीं माना जाता।
हर लो फैट चीज हेल्दी नहीं: बाजार में मिलने वाले कुछ लो फैट या फैट फ्री पैकेज्ड फूड में स्वाद बढ़ाने के लिए ज्यादा चीनी या रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट हो सकते हैं। इसलिए केवल पैकेट पर लिखे लो फैट देखकर किसी खाद्य पदार्थ को हेल्दी नहीं मानना चाहिए।
स्वस्थ फैट भी जरूरी: बादाम, अखरोट, बीज, एवोकाडो और कुछ वनस्पति तेलों में पाए जाने वाले असंतृप्त फैट को संतुलित मात्रा में डाइट में शामिल किया जा सकता है।
लो-फैट डाइट कितनी हेल्दी मानी जाती है?
- फोटो : AI
क्या हर किसी को लो फैट डाइट लेनी चाहिए?
जरूरी नहीं। हर व्यक्ति की उम्र, वजन, शारीरिक गतिविधि और स्वास्थ्य स्थिति अलग होती है। किसी व्यक्ति को वजन, कोलेस्ट्रॉल, डायबिटीज या हृदय संबंधी समस्या है, तो डाइट में लो फैट डाइट के फायदे, लो फैट डाइट के नुकसान, क्या लो फैट डाइट हेल्दी है, कम फैट वाला खाना, हेल्दी फैट, अनहेल्दी फैट, डाइट में फैट कितना जरूरी, वजन कम करने की डाइट, वजन घटाने बड़ा बदलाव करने से पहले डॉक्टर या आहार विशेषज्ञ से सलाह लेना बेहतर होता है।