सुबह चाय पीने का सही तरीका क्या है?
- फोटो : Adobe stock
सुबह चाय पीने का सही तरीका क्या है?
अगर आपको सुबह चाय पीने की आदत है, तो इसे पूरी तरह छोड़ने की जरूरत नहीं है। कुछ छोटी आदतों में बदलाव करके आप अपनी सेहत का ध्यान रख सकते हैं।
- सुबह उठकर सबसे पहले एक गिलास पानी पिएं।
- खाली पेट चाय पीने के बजाय पहले हल्का नाश्ता करें।
- आयरन युक्त भोजन के साथ चाय न पिएं।
- भोजन और चाय के बीच कम से कम 1 घंटे का अंतर रखें। आयरन की कमी वाले लोगों के लिए यह विशेष रूप से उपयोगी है।
- डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियां, दालें, चना, राजमा, मेवे और प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ शामिल करें।
- आयरन के बेहतर अवशोषण के लिए नींबू, आंवला और अमरूद जैसे विटामिन-C युक्त फल खाएं।
- दिनभर में बहुत ज्यादा चाय पीने से बचें।
-----------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।