Morning Healthy Routines: आजकल की भागदौड़ भरी दिनचर्या में एसिडिटी, पेट में जलन और खट्टी डकारें आना एक आम समस्या बन गई है। बहुत से लोग रोजाना इन समस्याओं से जूझते हैं और दवाएं लेकर थक चुके होते हैं। इसी विषय पर मशहूर डॉ. शालिनी सिंह सोलंकी ने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे टिप्स बताया है, जिसका पालन करके आप इस समस्या को जड़ से खत्म कर सकते हैं। उन्होंने पांच सरल 'मॉर्निंग हैबिट्स' का सुझाव दिया है, जिन्हें बिना किसी खर्च के अपनाया जा सकता है।
डॉक्टर सोलंकी का कहना है कि एसिडिटी का कारण केवल हमारा खान-पान ही नहीं, बल्कि हमारी सुबह की दिनचर्या भी होती है। ऐसे में आज हम कुछ ऐसी आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं जो हमारे पाचन तंत्र को सुधारने में और उसे दिन भर के लिए हेल्दी रखने में मदद करती हैं। ये नेचुरल तरीके शरीर के पाचन एंजाइम्स को सक्रिय करते हैं और स्ट्रेस हार्मोन को कम करते हैं, जिससे पेट में एसिड का उत्पादन नियंत्रित होता है।
इन पांच आसान उपायों को रोजाना अपनाने से न केवल एसिडिटी से राहत मिलती है, बल्कि यह आपके संपूर्ण पाचन और गट हेल्थ को बेहतर बनाने का एक अचूक तरीका है। इसलिए दवाइयों पर निर्भर रहने के बजाय, इन प्राकृतिक नुस्खों को अपनाकर आप अपने पाचन को सुधार सकते हैं।