प्रदूषण रोधी मास्क
- फोटो : pixabay
फेस मास्क पहनें, यह 90-95 पार्टीकुलेट मैटर को सांस के साथ भीतर जाने से रोकता और इसे धोकर दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है।
घर की खिड़कियां बंद रखें, कार में आते-जाते समय भी खिड़कियां बंद रखें। अगर हो सके तो एयर प्योरीफायर लगाएं, क्योंकि स्वच्छ हवा से शरीर की बीमारियों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है। स्कूली बच्चों और बुजु़र्गों को सर्दियों में विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए, क्योंकि वे सबसे ज़्यादा संवेदनशील होते हैं। मैं यात्रा के दौरान फेस मास्क पहनने की सलाह दूंगा।
मिथक
यह खतरनाक मिथक है कि बुरी हवा के संपर्क में रहने से शरीर की प्रतिरक्षा की क्षमता बढ़ती है। यह पूरी तरह से गलत है, बुरी हवा शरीर के लिए खतरनाक है।