फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Health Tips: भोजन करते ही पेट में होने लगती है गुड़गुड़, ये आसान उपाय जड़ से ठीक कर सकते हैं आपकी परेशानी

Wed, 05 Nov 2025 08:48 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भोजन के तुरंत बाद बाथरूम जाना एक बेहद आम समस्या है, जिससे अधिकतर लोग जीवन में कभी न कभी जरूर दो चार होते हैं। आइए इस लेख में इसी समस्या से बचाव के कुछ घरेलू उपाय के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
पेट की समस्या - फोटो : Freepik.com
Overactive Gastrocolic Reflex: अगर आपको बार-बार और खासकर भोजन करते ही तुरंत बाथरूम (शौच) जाने की जरूरत महसूस होती है, तो यह स्थिति आपके स्वास्थ्य के बारे में एक बड़ी चेतावनी हो सकती है। इसे अक्सर लोग सामान्य अपच मान लेते हैं, लेकिन यह गैस्ट्रोकोलिक रिफ्लेक्स के अति-सक्रिय होने की वजह से होता है। वैसे तो यह एक सामान्य प्रक्रिया है, लेकिन जब यह असामान्य रूप से तेज हो जाती है, तो यह इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम या पाचन तंत्र की किसी अन्य गड़बड़ी का संकेत हो सकती है।

यह समस्या इसलिए होती है क्योंकि खाना पेट में पहुंचते ही आंतों को तेजी से संकुचित करने का संदेश भेजता है, जिससे भोजन को तेजी से आगे बढ़ाना पड़ता है। हालांकि जीवनशैली और आहार में कुछ आसान बदलाव करके इस समस्या को काफी हद तक नियंत्रित कर सकते हैं। इन उपायों से न सिर्फ आपका मल त्यागना सामान्य होगा, बल्कि आपका समग्र पाचन स्वास्थ्य भी सुधर जाएगा।
विज्ञापन

2 of 5
पाचन - फोटो : adobe stock images
मसालेदार और तैलीय भोजन से बचें
इस समस्या को नियंत्रित करने के लिए अपने आहार से तले-भुने, अधिक मसालेदार और प्रोसेस्ड फूड्स से परहेज करें। ये खाद्य पदार्थ आंतों को उत्तेजित करते हैं और गैस्ट्रोकोलिक रिफ्लेक्स को तेज करते हैं। इसकी जगह दही, केला, अनानास, खीरा, मूली जैसे पेट को ठंडक देने वाले और हल्के भोजन को डाइट में शामिल करें।

ये भी पढ़ें- Health Tips: रोज एक गिलास आंवले का पानी पीने से दूर होती हैं ये बड़ी समस्याएं, बालों को भी मिलती है मजबूती
 
विज्ञापन

3 of 5
पेट की समस्या - फोटो : Freepik.com
अजवाइन और जीरा का चूर्ण
खाना खाते ही बाथरूम जाने की समस्या से बचने के लिए सौंफ और जीरा बहुत कारगर हैं। सौंफ शरीर को ठंडक देती है, जबकि जीरा पाचन में सुधार करता है। आप सौंफ और जीरा को हल्का भूनकर, पीसकर चूर्ण बना लें। भोजन के तुरंत बाद इस चूर्ण का आधा चम्मच गुनगुने पानी के साथ लें, इससे पाचन क्रिया अच्छी होती है।

ये भी पढ़ें- Dengue: दिल्ली में डेंगू के मामलों में बड़ा उछाल, इन लक्षणों को गलती से भी न करें नजरअंदाज
 

4 of 5
स्वस्थ आहार का करें सेवन - फोटो : Freepik.com
ओवरइटिंग से बचें और चबाकर खाएं
एक बार में अधिक मात्रा में भोजन करने से बचें। इसके बजाय दिन में छोटे-छोटे हिस्सों में भोजन को निश्चित अंतराल पर खाएं। हर निवाले को धीरे-धीरे और अच्छी तरह चबाकर खाने की आदत डालें। चबाने की प्रक्रिया से पाचन मुंह से ही शुरू हो जाता है, जिससे पेट और आंतों पर कम दबाव पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीने का पानी - फोटो : Adobe Stock
हाइड्रेशन और व्यायाम जरूरी
अपने शरीर को पर्याप्त हाइड्रेटेड रखें। दिन में 8-10 गिलास पानी पिएं। पानी की कमी से कब्ज हो सकती है, जो इस समस्या को और बढ़ाती है। इसके अलावा नियमित व्यायाम करें और तनाव को मैनेज करने के लिए योग और ध्यान करें। ये आदतें आंतों की गतिशीलता को सामान्य बनाए रखने में मदद करते हैं।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें