अगर आप भी उन लोगों में से हैं जो बिजी लाइफस्टाइल के चलते सुबह का नाश्ता अक्सर स्किप करते हैं तो ये खबर शायद आपके लिए ही है। क्या आप जानते हैं कि सुबह का नाश्ता छोड़ने वाले लोगों के वजन,ऊर्जा और ब्लड शुगर पर काफी बुरा प्रभाव पड़ता है।
ऐसा करने से न सिर्फ आपके मेटाबॉलिज्म में फर्क पड़ता है साथ ही आपके वजन में भी बढ़ोतरी होती है। आगे की स्लाइड्स में जानें सुबह का नाश्ता मिस करने से हो सकती हैं आपको ये दिक्कतें ।
विज्ञापन
2 of 5
एसिडिटी
एसिडिटी
सुबह का ब्रेकफास्ट स्किप करने से आपको एसिडिटी की परेशानी हो सकती है। रात के खाने के बाद आपका शरीर पूरे 8 से 9 घंटे तक के लिए भूखा रहता है। शरीर को ऊर्जा देने के लिए आपको सुबह अच्छे हेल्दी खाने की जरूरत होती है।ऐसा न करने पर शरीर में एसिड का निर्माण होने लगता है। जिसकी वजह से पेट दर्द और पित्त जैसी कई परेशानियां शुरू हो जाती है।
विज्ञापन
3 of 5
थकान
थकान
रात भर सात से आठ घंटे तक भूखा रहने के बाद शरीर को ऊर्जा की जरूरत होती है जो हमें अच्छे नाश्ते से मिलती है। नाश्ता नहीं करने पर आपके शरीर को मजबूरन आपके ऊत्तकों से ग्लूकोज लेना पड़ता है। इसकी वजह से आप दिनभर थका हुआ और कमजोर फील करते हैं।
4 of 5
बादीपन
- फोटो : अजय कुमार, अमर उजाला
बादीपन
नाश्ता करते समय हमेशा इस बात का ध्यान रखे कि आप नाश्ते में कितनी रेशेयुक्त चीजें शामिल कर रहे हैं। ऩाश्ते में फाइबर का होना आवश्यक है, लेकिन जरूरत से ज्यादा फाइबर एक बार अधिक मात्रा में लेने से शरीर में बादीपन का एहसास होने लगता है।
वजन बढ़ना
एक स्वस्थ नाश्ते में सब्जियों का होना बेहद जरूरी है। इसमें प्राकृतिक रूप से कैलोरी की मात्रा कम होती है। रेशे से भरपूर सब्जियां शरीर की जरूरत पूरी करती हैं और दिन भर व्यक्ति को संतुष्ट रखती हैं।लेकिन इसके विपरीत अगर सुबह का नाश्ता मिस कर दिया जाए तो व्यक्ति का वजन बढ़ने लगता है।