फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hypersomnia: क्या आपको भी बहुत ज्यादा नींद आती रहती है? कहीं ये किसी गंभीर समस्या का संकेत तो नहीं

Fri, 13 Jun 2025 01:53 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अक्सर लोगों को पूरी नींद लेने के बाद भी दिन में थकान और सुस्ती महसूस होती है। अगर ऐसा रोज हो रहा है, तो ये किसी गंभीर बीमारी का लक्षण हो सकता है। आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
Hypersomnia - फोटो : Freepik.com
Hypersomnia: क्या कभी ऐसा होता है कि रात में पूरी नींद लेने के बावजूद, आपको दिनभर अजीब सी सुस्ती महसूस होती है या हर समय नींद आती है? यह सिर्फ सामान्य थकान नहीं, बल्कि एक गंभीर स्थिति हो सकती है जिसे हाइपरसोम्निया कहते हैं। इसमें व्यक्ति को सामान्य से कहीं ज्यादा नींद की आवश्यकता होती है, जो उनकी दिनचर्या और काम पर बुरा असर डालती है।

जिन लोगों को पूरी नींद लेने के बाद भी दिनभर थकान और सुस्ती महसूस होती है, उन्हें अक्सर लगता है कि वे आलसी हैं या उनकी नींद पूरी नहीं हुई। जबकि, हर बार ऐसा होना जरूरी नहीं। यह किसी बीमारी का भी लक्षण हो सकता है। हाइपरसोम्निया कई बार किसी अंतर्निहित स्वास्थ्य समस्या का संकेत हो सकती है। ये स्थितियां शरीर के ऊर्जा स्तर को प्रभावित करती हैं और नींद की गुणवत्ता को बाधित करती हैं, जिससे दिनभर सुस्ती बनी रहती है। इसलिए, अगर आप लगातार इस समस्या से जूझ रहे हैं, तो इसे हल्के में न लें। आइए इस लेख में जानते हैं कि किन बीमारियों का आशंका अधिक होती है।
विज्ञापन

2 of 5
डायबिटीज की जांच। - फोटो : UNICEF
डायबिटीज
अनियंत्रित रक्त शर्करा हाइपरसोम्निया का कारण बन सकता है। डायबिटीज में शरीर ग्लूकोज को ऊर्जा में बदलने में असमर्थ होता है, जिससे थकान और नींद की समस्या होती है। बार-बार प्यास, पेशाब और वजन कम होना इसके अन्य लक्षण हैं।

ये भी पढ़ें- Heart Attack: दुकान में बैठे-बैठे हार्ट से व्यापारी की मौत; विशेषज्ञों ने कहा ये काम कर लें तो आप रह सकते हैं सुरक्षित
 
विज्ञापन

3 of 5
थायराइड - फोटो : Freepik.com
थायराइड डिसऑर्डर
हाइपोथायरायडिज्म एक बीमारी है, जिसमें थायराइड ग्रंथि कम सक्रिय होती है, मेटाबॉलिज्म को धीमा करता है। इससे सुस्ती, थकान और अत्यधिक नींद की समस्या बढ़ जाती है। वजन बढ़ना, ठंड लगना और बाल झड़ना इसके लक्षण हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें- World Food Safety Day 2025: मोटापा से बचने के लिए कैसा होना चाहिए खान-पान? सभी के लिए जानना जरूरी
 

4 of 5
एनीमिया - फोटो : अमर उजाला
एनीमिया
एनीमिया में लाल रक्त कोशिकाओं या हीमोग्लोबिन की कमी से शरीर में ऑक्सीजन की आपूर्ति कम होती है, जिससे थकान और नींद की समस्या बढ़ जाती है। यह आयरन, विटामिन B12 या फोलिक एसिड की कमी से हो सकता है।

ये भी पढ़ें- Nervous System: तंत्रिका तंत्र की समस्याओं के क्या कारण हैं? नर्वस सिस्टम को कैसे स्वस्थ रखें, डॉक्टर से जानिए
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sleep - फोटो : adobe stock
स्लीप एपनिया
स्लीप एपनिया एक ऐसी स्थिति है, जिसमें नींद के दौरान सांस बार-बार रुकती है, जिससे गहरी और सुकून भरी नींद नहीं मिलती। इस कारण दिन में अत्यधिक नींद, थकान, खर्राटे, सिरदर्द और एकाग्रता में कमी जैसे लक्षण दिख सकते हैं।

अगर आपको इनमें से कोई भी लक्षण दिख रहे हैं तो डॉक्टर से संपर्क करें।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें