सेहत को लेकर बरतें सावधानी
- फोटो : freepik
क्या कहते हैं विशेषज्ञ?
एम्स दिल्ली के एंडोक्राइनोलॉजी विभाग के चिकित्सकों ने चेताया कि भारत में हर महीने स्टेरॉयड से हड्डियों के गलने के दर्जनों मामले सामने आ रहे हैं। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेश मल्होत्रा के अनुसार, 25-30 वर्ष के युवा जो फिटनेस के नाम पर स्टेरॉयड्स ले रहे हैं, वे 40 साल की उम्र से पहले ही हिप रिप्लेसमेंट जैसी सर्जरी के लिए मजबूर हो रहे हैं।
एम्स के डॉ. निखिल तिवारी का कहना है, लोग समझ नहीं पा रहे कि ये उनके बोन मैरो को डैमेज कर रहे हैं। अगर जागरूकता नहीं बढ़ाई गई तो अगले 5 वर्षों में भारत में यंग बोन डिजीज (कम उम्र में हड्डियों के क्षय) एक महामारी बन सकती है।
-----------------------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।