Medically reviewed by Dr. Vishesh Akole
डॉ विशेष अकोले, जनरल फिजिशियन
संत रविदास हॉस्पिटल, इंदौर
डिग्री- एम.बी.बी.एस
अनुभव- 28 वर्ष
इन दिनों बुखार आने पर कई लोग तो बहुत डर जाते हैं और कई लोग इसे नजरअंदाज करते हैं। ऐसे में दोनों ही तरह के लोगों के लिए बहुत आवश्यक है कि उपचार के साथ ही वे छोटी-छोटी गलतियां न करें। कई लोग दवाई लेने के साथ ही सामान्य गलतियां कर देते हैं जो कि सीधा रोग-प्रतिरोधक क्षमता पर प्रभाव डालती हैं, रोग-प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो सकती है। जिससे कि कई बार बुखार बार-बार आता है, जुकाम भी हो सकता है इसलिए बुखार आने पर यदि आप भी करते हैं ये गलतियों तो हो सकती है मुश्किल।