फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज कर जांच न कराना पड़ सकता है महंगा, जानिए क्यों और कैसे

Sun, 29 Nov 2020 05:25 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
जांच को न करें नजरअंदाज - फोटो : PTI

यदि आप भी कोरोना के लक्षणों को सामान्य सर्दी, बुखार समझकर नजरअंदाज कर रहे हैं। अस्पताल जाने के डर से जांच नहीं करवा रहे हैं, मन में धारणा बनाकर बैठे हैं कि आपको तो कोरोना हो ही नहीं सकता तो आप स्वयं के साथ अन्याय कर रहे हैं क्योंकि आगे चलकर आपको और आपके परिवार को इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। दिल्ली के श्री गंगा राम अस्पताल ने पिछले दिनों यह निरीक्षण किया है कि जिन मरीजों ने शुरुआती लक्षणों को हल्के में लिया है, आगे चलकर उन्हें कोरोना के खतरनाक दुष्प्रभावों का सामना करना पड़ा है। आइए जानते हैं, कोरोना के शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज करने का क्या होता है प्रभाव।  

 

 

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
जांच न कराने पर शारीरिक समस्याएं बढ़ती हैं - फोटो : iStock

इस तरह बढ़ जाती हैं शारीरिक समस्याएं
श्री गंगाराम अस्पताल के अनुसार, कई सारे कोरोना पीड़ित ऐसे आ रहे हैं जिन्हें जब सामान्य लक्षण थे, तब उन्होंने सुध ली नहीं परिणामस्वरूप उनकी शारीरिक समस्याएं बढ़ गईं। उनमें उच्च तापमान का बुखार, पैरों में खून के थक्के का जम जाना, ह्रदय संबंधी बीमारियां, शरीर का ठंडा पड़ना, मांसपेशियों में दर्द, फेफड़ों में गड़बड़ आदि समस्याएं सामने आने लगी हैं।

विज्ञापन

3 of 8
कोरोना पीड़ितों में बन गई एंटीबॉडी - फोटो : Pixabay
कोविड एंटीबॉडी टेस्ट आया पॉजिटिव
डॉ. अतुल कुमार, उपाध्यक्ष, इंटरनल मेडिसिन विभाग, श्री गंगाराम अस्पताल के मुताबिक, पिछले एक महीने में उन्होंने ऐसे 30 मरीजों का उपचार किया है जिन्हें पहले सामान्य लक्षण थे लेकिन जांच न कराने, लापरवाही करने के बाद कोरोना इन मरीजों के शरीर पर हावी हो गया। कोविड एंटीबॉडी टेस्ट में सभी मरीज पॉजिटिव पाए गए। 

4 of 8
फेफड़ों की समस्या का इलाज कृत्रिम प्राणवायु की सहायता से होता है - फोटो : social media

मरीजों को देना पड़ती है ऑक्सीजन
मरीज जब इस तरह की लापरवाहियां करते हैं, तब वे अपनी समस्या और भी बढ़ा लेते हैं। चिकित्सक के मुताबिक मरीजों में जब फेफड़ों, ह्रदय, रक्त कोशिकाओं, तंत्रिकाओं संबंधी समस्याएं पाई जाती है तो उनका मामला गंभीर माना जाता है। फेफड़ों की समस्याओं से जूझ रहे मरीजों का तो कृत्रिम प्राणवायु के बिना इलाज करना असंभव हो जाता है। अन्य मरीजों का भी विशेष ध्यान रखना होता है। 

विज्ञापन

5 of 8
शरीर के संकेतों को पहचानें

इन बातों का रखें ध्यान
यदि आप कोरोना की जांच नहीं करवाते हैं तो आप ताउम्र के लिए शरीर को अस्वस्थ घोषित कर देते हैं। शुरूआती लक्षणों के दिखने पर ही जांच करवाने और परामर्श लेने से आपके घर पर रहकर स्वस्थ होने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। बहुत जरूरी है कि शरीर में यदि छोटे- मोटे बदलाव भी हो रहे हैं, तो उनपर ध्यान दिया जाए। शरीर के संकेतों को पहचानना सीखें।

विज्ञापन

6 of 8
बुजुर्गों की रोग- प्रतिरोधक क्षमता होती है कम - फोटो : अमर उजाला

बुजुर्गों के लिए है बड़ा जोखिम
 यदि घर के बड़े- बुजुर्ग हठीले स्वभाव के हैं और वे जांच करवाने के लिए राजी नहीं होते हैं तो भले ही जोर- जबरदस्ती करना पड़े पर उनकी जांच जरूर करवाएं। बुजुर्गों की रोग- प्रतिरोधक क्षमता बेहद कम होती है, उनके लिए तो लक्षणों का प्रभावशाली होना चिंता का स्थिति उतपन्न कर देगा इसलिए पहले ही सचेत हो जाइए। 

विज्ञापन

7 of 8
लगातार बनी हुई है थकान तो चिकित्सक से परामर्श लें - फोटो : pixabay

इन लक्षणों पर दें ध्यान
कोरोना के वैसे तो कई सारे लक्षण हैं लेकिन यदि सूखी खांसी, बुखार, थकान निरंतर बनी ही हुई है तो नजरअंदाज न करें। स्वाद और सुगंध महसूस नहीं हो रही है, त्वचा में कोई परिवर्तन, उंगलियों के रंग में परिवर्तन हो रहा है तब तो बिना किसी सोच-विचार के तुरंत चिकित्सक के पास पहुंच जाये। 

विज्ञापन

8 of 8
आर्थिक अस्थिरता से पड़ सकता है जूझना - फोटो : pixabay

जेब पर भी पड़ता है प्रभाव
यदि शुरुआती लक्षणों के दौरान आप जांच नहीं कराते तो आगे चलकर आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ सकता है। यदि आप समय से उपचार करा लेंगे तो संभव है कि घर पर ही आप स्वस्थ हो जाएं लेकिन जांच न कराने पर आगे चलकर समस्याएं जब बढ़ने लगेंगी तो आपको अस्पताल जाना होगा और मजबूरन महंगे से महंगा उपचार भी कराना पड़ेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें