फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर आपको रहती है गैस की समस्या तो न खाएं ये सब्जियां

Tue, 08 Sep 2020 09:04 AM IST
Shashi Shashi लाइफ स्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
पेट में गैस की समस्या वाले न खाएं ये सब्जियां (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
कुछ लोगों को अक्सर पेट में गैस, मरोड़ (ब्लोटिंग) की समस्या रहती है। ये समस्याएं तब होती हैं जब हमारा पाचन तंत्र सही तरह से काम नहीं कर पाता है। ज्यादा तला हुआ खाने से भी पेट फूलने लगता है। लेकिन कभी-कभी तला-भुना भोजन न करने पर भी पेट में गैस, मरोड़ जैसी परेशानियां होने लगती हैं। ये परेशानियां तब होती हैं जब हमारा पाचन तंत्र कुछ चीजों को सही से पचा नहीं पाता है। अगर आपको हर समय गैस की समस्या रहती है, तो कुछ सब्जियों को खाने से परहेज करना चाहिए। तो आइए जानते हैं कि वे कौन सी सब्जियां हैं, जो गैस की समस्या को बढ़ा सकती हैं...
 
विज्ञापन

2 of 4
राजमा और छोले जैसी सब्जियां पेट में गैस को बढ़ा सकती हैं(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
ज्यादातर लोगों को राजमा चावल बहुत पसंद होते हैं। कुछ घरों में तो राजमा चावल अक्सर बनाया जाता है। लेकिन गैस की समस्या वाले लोगों को राजमा चावल का सेवन कम करना चाहिए। इसी तरह से छोले का ज्यादा सेवन भी पेट में गैस और मरोड़ की समस्या को बढ़ा सकता है। इसलिए गैस की समस्या वाले लोगों को राजमा या छोले का सेवन बहुत सीमित मात्रा में करना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 4
कटहल- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
कटहल की सब्जी खाने में तो स्वादिष्ट होती है, और इसमें पोषक तत्व भी होते हैं, लेकिन गैस की समस्या वाले लोगों के लिए ये सब्जी परेशानी को बढ़ा सकती है। इसलिए जिन लोगों को गैस की समस्या रहती हो उन्हें ज्याद कटहल खाने से बचना चाहिए। क्योंकि कटहल की सब्जी गैस बना सकती है।
विज्ञापन

4 of 4
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
अरवी की सब्जी को पूरी के साथ कई लोग बहुत चाव से खाते हैं। अरबी को सूखा और मसाले की ग्रेवी दोनों तरह से बनाते हैं लेकिन गैस वाले लोगों को इससे परहेज करना चाहिए। ये सब्जी आपके पेट में कब्ज को बढ़ा सकती है। गैस की समस्या वाले लोग अरवी को सीमित मात्रा में अजवाइन डालकर खा सकते हैं। अजवाइन गैस की समस्या को दूर करती है।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेख आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किया गया है। किसी बीमारी के पेशेंट हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें