फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर आपको है डायबिटीज तो भूलकर भी न खाएं ये फल, बढ़ जाएगी शुगर

Tue, 07 Jan 2020 01:02 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
डायबिटीज में खानपान का बेहद ख्याल रखना पड़ता है। क्या खाना है और कब खाना है ये बातें मरीज को एकदम ध्यान रखनी पड़ती है। अगर आप नहीं चाहते कि आपका शुगर स्तर बढ़े और मधुमेह आपके लिए जानलेवा बने तो खानपान का विशेष ख्याल रखें। अगर आप फल खाने के शौकीन हैं तो भी इस बात का ख्याल रखें कि आपको क्या खाना है और क्या नहीं खाना है। अक्सर माना जाता है कि फल मधुमेह के रोगियों के लिए फायदेमंद होते हैं, लेकिन कई फल ऐसे भी होते हैं जो डायबिटीज के रोगियों के ब्लड शुगर को बढ़ा देते हैं। आइए जानते हैं मधुमेह के रोगियों को कौन-से फल नहीं खाने चाहिए
विज्ञापन

2 of 4
डायबिटीज - फोटो : Pixabay
भारत में बुजुर्गों से लेकर युवा और बच्चे भी डायबिटीज के शिकार हैं। महिलाएं तेजी से डायबिटीज की चपेट में आ रही हैं ऐसे में खानपान और जीवनशैली पर विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। डायबिटीज में सबसे जरूरी होता है कि आप अपने ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित रखें। तभी डॉक्टर मरीजों को खानपान पर ध्यान देने की बात करते हैं। 
विज्ञापन

3 of 4
diabetes
अगर आपको केला पसंद है और डायबिटीज भी है तो आप केला खाना छोड़ दें। दरअसल केले खाने से शरीर के ब्लड शुगर का स्तर बढ़ जाता है ऐसे में यह डायबिटीज के मरीजों को नुकसान पहुंचाता है। इससे उनका शुगर का स्तर अनियंत्रित हो सकता है।
 
विज्ञापन

4 of 4
diabetes
इसी तरह डायबिटीज के मरीजों को अनार का सेवन भी कम करना चाहिए। अनार में प्राकृतिक तौर पर शुगर मौजूद होता है। इससे भी ब्लड शुगर का स्तर बढ़ता है। हालांकि सभी फलों में प्राकृतिक तौर पर शुगर मौजूद रहता है लेकिन कुछ फलों में ये ज्यादा होता है और मरीज को नुकसान पुहंचाता है। अगर आपको अंगूर पसंद है और डायबिटीज भी है तो आपको कम अंगूर खाने चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें