फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोने से पहले भूलकर भी न खाएं ये चीजें, होगा बड़ा नुकसान

Tue, 14 Feb 2017 10:33 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
नींद
कई लोगों की शिकायत रहती है कि वे रात को सही से सो नहीं पाते। इसके लिए या तो वे दवाइयां लेते हैं या नींद लाने के घरेलू नुस्खे ढूंढते हैं। लेकिन शायद ही लोगों को ये पता होगा कि रात में खाया गया खाना भी हमारी नींद को प्रभावित करता है। इसलिए रात में कुछ चीजों के सेवन से दूर रहना चाहिए, तो आइए जानते हैं इनके बारे में।
विज्ञापन

सोने से पहले भूलकर भी न खाएं ये चीजें, होगा बड़ा नुकसान

2 of 6
नींद
एल्कोहल

लोगों का मानना है कि शराब पीने से अच्छी नींद आती है, जबकि ऐसा बिल्कुल नहीं है। इससे नींद आने के क्रिया पर उल्टा असर पड़ता है। साथ ही शराब पीने से बहुत पेशाब आता है जिस कारण आपको बार-बार रात में उठना पड़ता है। एक बार नशा उतरने और नींद खुलने के बाद फिर से सो पाना मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन

सोने से पहले भूलकर भी न खाएं ये चीजें, होगा बड़ा नुकसान

3 of 6
नींद
भारी खाना

भारी खाना पचने में काफी समय लगाता है जिससे पाचन क्रिया पर असर पड़ता है। इस वजह से नींद भी नहीं आ पाती और सारी रात करवट लेने में गुजर जाती है। इसलिए भारी-भरकम डिनर करने से बचना चाहिए।

सोने से पहले भूलकर भी न खाएं ये चीजें, होगा बड़ा नुकसान

4 of 6
नींद
कैफीन

अगर आपकी रात में चाय या कॉफी पीने की आदत है तो समय रहते इसे बदल लीजिए। इनमें मौजूद कैफीन नींद को प्रभावित करता है। इससे आपकी नींद छूमंतर हो जाती है।
विज्ञापन

सोने से पहले भूलकर भी न खाएं ये चीजें, होगा बड़ा नुकसान

5 of 6
नींद
लहसुन

यूं तो लहसुन सेहत के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन रात में इसका सेवन नींद पर असर डालता है। इसे तुरंत खाकर लेट जाने से गैस की समस्या आती है जो आपको रात भर सोने नहीं देती।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोने से पहले भूलकर भी न खाएं ये चीजें, होगा बड़ा नुकसान

6 of 6
नींद
मीठा

मीठा खाने से शुगर लेवल बढ़ जाता है और शरीर में ऊर्जा आ जाती है। इस वजह से नींद आने में दिक्कत होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें