फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali 2020: दिवाली में अगर बाहर खाने का है प्लान, तो डायबिटीज मरीज रखें इन बातों का ध्यान

Sun, 08 Nov 2020 02:47 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock/Pixabay
इस कोरोना काल में सबसे ज्यादा दिक्कतें उन लोगों को हैं, जो पहले से ही किसी न किसी बीमारी से पीड़ित हैं, जैसे कि डायबिटीज यानी मधुमेह। डायबिटीज के मरीजों के लिए कोरोना वायरस सबसे ज्यादा घातक साबित हो रहा है। इस बीमारी से पीड़ित लोगों को वैसे ही अपने भोजन को लेकर हमेशा सतर्कता बरतनी पड़ती है, क्योंकि भोजन के कारण ही उनका शुगर लेवल बढ़ या घट सकता है। हालांकि कई लोग खास मौकों पर लोग बाहर की चीजें ही खाना ज्यादा पसंद करते हैं। अब चूंकि दिवाली आ रही है तो हो सकता है कि लोग हर बार की तरह इस बार भी बाहर खाने का प्लान बनाएं, लेकिन अभी इस कोरोना काल में ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। सबसे बेहतर है कि आप इस समय बाहर की चीजें खाने से परहेज करें या अगर बाहर जा भी रहे हैं तो मास्क लगाकर जाएं और लोगों से उचित दूरी बनाकर रहें। इसके अलावा कुछ ऐसी भी बातें हैं, जिन्हें डायबिटीज मरीजों को ध्यान में रखना चाहिए... 
विज्ञापन

2 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
ओवरइटिंग से बचें 

ज्यादातर लोगों की यह आदत होती है कि वो भोजन को चबा-चबाकर खाने के बजाए जल्दी-जल्दी खाने लगते हैं, जबकि ऐसा नहीं करना चाहिए। भोजन को चबा-चबाकर खाना शरीर के लिए फायदेमंद होता है। डायबिटीज के मरीजों को तो और भी ज्यादा इस बात पर ध्यान देना चाहिए, जिससे वो ओवरइटिंग से बचे रहेंगे और अन्य बीमारियों का खतरा कम होगा। 
विज्ञापन

3 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
मीठी चीजों से करें परहेज 

डायबिटीज के मरीजों के लिए मीठी चीजों का सेवन जहर के समान होता है, क्योंकि इससे उनका शुगर लेवल बढ़ सकता है। दिवाली के मौके पर तो खासतौर पर इस बात का ध्यान रखना चाहिए। हां अगर बहुत ज्यादा मन है तो खाने के साथ या स्नैक्स के साथ थोड़ी सी मिठाई खा सकते हैं। 
विज्ञापन

4 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
कार्बोहाइड्रेट्स वाली चीजों से दूरी बनाएं 

भोजन में मिलने वाले कार्बोहाइड्रेट्स से शुगर का स्तर बढ़ सकता है, इसलिए अगर आप बाहर खाना खाने जाते हैं तो समझदारी से भोजन का चुनाव करें। चावल, पास्ता और व्हाइट ब्रेड से बनी चीजों से दूरी बनाकर रखें तो अच्छा है। ज्यादा बेहतर है कि आप ऐसी चीजों का सेवन करें, जिसमें हरी सब्जियों, शकरकंद आदि का इस्तेमाल किया गया हो।  

नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें और बेहतर होगा कि इस कोरोना काल में घर में ही रहकर अपनों के साथ दिवाली मनाएं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें