फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Eye Flu: आंखों में लालिमा और दर्द का मतलब हर बार कंजंक्टिवाइटिस ही नहीं, इन बीमारियों में भी होती है ये समस्या

Tue, 01 Aug 2023 01:12 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आंखों में लालिमा-दर्द की समस्या - फोटो : iStock
राजधानी दिल्ली में तेजी से आई फ्लू (जिसे कंजंक्टिवाइटिस के नाम से भी जाना जाता है) के मामले बढ़ते जा रहे हैं। आंखों में संक्रमण की ये समस्या दर्दकारक हो सकती है जिसके कारण आपको कई प्रकार की असहजताओं का भी सामना करना पड़ सकता है। डॉक्टर कहते हैं, राजधानी दिल्ली में पिछले दिनों जिस प्रकार से तेज बारिश और इसके कारण बाढ़ की समस्या देखी गई है, उससे कई तरह की संक्रामक बीमारियों का जोखिम काफी बढ़ गया है, आई फ्लू भी इसी तरह की दिक्कत है।

आई फ्लू के वैसे तो कई कारण हो सकते हैं, जिनमें वायरल या बैक्टीरियल संक्रमण, एलर्जी या कुछ पर्यावरणीय एजेंटों के संपर्क में आना शामिल है। कंजंक्टिवाइटिस की इस स्थिति में आंखों में लालिमा, दर्द, जलन, चुभन होना सबसे सामान्य लक्षण है, पर क्या आप जानते हैं कि हर बार आंखों में लालिमा का मतलब कंजंक्टिवाइटिस ही नहीं होता है।

कुछ और भी समस्याओं के कारण आपको आंखों में कंजंक्टिवाइटिस से मिलते-जुलते लक्षणों का अनुभव हो सकता है, जिसपर गंभीरता से ध्यान दिया जाना आवश्यक होता है।
विज्ञापन

2 of 5
आई फ्लू क्यों होता है? - फोटो : iStock
पहले कंजंक्टिवाइटिस की समस्या के बारे में जान लेते हैं

कंजंक्टिवाइटिस को आई फ्लू या पिंक आइज की समस्या के तौर पर भी जाना जाता है। इसमें आंखों की कंजंक्टिवा में सूजन आ जाती है। इसे कुछ प्रकार के संक्रमण, एलर्जी के कारण होने वाली दिक्कत के रूप में जाना जाता है। वर्तमान में बढ़ रहे आई फ्लू के मामलों के बारे में अमर उजाला से बातचीत में ग्रेटर नोएडा स्थित अस्पताल में इंटरनल मेडिसिन के डॉक्टर श्रेय श्रीवास्तव बताते हैं, बाढ़ की स्थिति ने इस संक्रमण के खतरे को बढ़ा दिया है। सभी लोगों को इससे बचाव के उपाय करते रहना चाहिए।

आइए जानते हैं कि आई फ्लू के अलावा और किन समस्याओं में आपको पिंक आइज जैसे लक्षणों का अनुभव हो सकता है?
विज्ञापन

3 of 5
ड्राई आइज की समस्या - फोटो : Pixabay
ड्राई आइज के कारण भी हो सकती है ये दिक्कत

क्या आपको कुछ समय से आंखों में जलन, खुजली या किरकिरापन महसूस होता है? यह ड्राई आइज की समस्या के कारण भी हो सकता है। आंखों में सूखापन की समस्या काफी सामान्य है और मोबाइल-टैपटॉप के अधिक इस्तेमाल करने वाले लोगों में देखी जा रही है। ड्राई आइज की समस्या में आंखों में आंसुओं का उत्पादन कम हो जाता है जिसके कारण आपको जलन, चुभन और लालिमा की समस्या हो सकती है।
 

4 of 5
आंखों में होने वाली दिक्कतें - फोटो : iStock
रक्त वाहिकाओं से संबंधित समस्याएं

आंख की सतह पर मौजूद रक्त वाहिकाएं में कोई दिक्कत या इसके ब्रेक होने (सबकंजंक्टिवल हेमरेज) के कारण भी आपमें कंजंक्टिवाइटिस से मिलते-जुलते लक्षण हो सकते हैं। यह समस्या वैसे तो आमतौर पर दर्द रहित होती है और दृष्टि को प्रभावित नहीं करती हैं। आपके सिर या आंख पर चोट या रक्त को पतला करने वाली दवाओं के कारण इस तरह की समस्या हो सकती है। पहली नजर में इसके लक्षण आई फ्लू जैसे ही दिख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आंखों में संक्रमण की स्थिति - फोटो : iStock
संक्रमण की समस्या

पिंक आइज के अलावा कुछ और प्रकार के संक्रमण की स्थिति में भी आपको आंखों में लालिमा, दर्द और चुभन का एहसास हो सकता है। दर्द, प्रकाश के प्रति संवेदनशीलता और धुंधली दृष्टि कभी-कभी गंभीर संक्रमण के संकेत होते हैं। अनुपचारित संक्रमण आपकी आंख की सतह के लिए समस्याओं का कारण बन सकती है, इससे आपकी आंखों को स्थायी रूप से नुकसान भी पहुंच सकता है। आंखों में किसी भी प्रकार के संक्रमण पर गंभीरता से ध्यान दिए जाने की आवश्यकता होती है।




---------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें