फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोटापा लाता है अनेकों बीमारियां, आप भी जानें

Mon, 16 Jan 2017 01:40 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
मोटापे से बीमारियां
मोटे लोग हमेशा ही मोटापे के कारण परेशान रहते हैं। तला-भुना, जंक फूड खाने से वजन बढ़ता है। मोटापे की वजह से लोगों को कैंसर, डायबिटीज, ब्लड प्रेशर जैसी कई घातक बीमारियां तक हो जाती है। आइए तो आज जानते हैं कि मोटापे के कारण लोगों को किन-किन बीमारियों को सामना करना पड़ता है।
Trending Videos
विज्ञापन

मोटापा लाता है अनेकों बीमारियां, आप भी जानें

2 of 7
मोटापे से बीमारियां
उच्च रक्तचाप

जब रक्त ह्रदय की धमनियों की दीवार की ओर दबाव डालने लगता है तो उच्च रक्त चाप की समस्या होती है। अगर ये दबाव एक ही समय पर ज्यादा देर तक पड़ता है तो इससे शरीर को कई तरह के नुकसान हो सकते हैं। मोटे लोगों में उच्च रक्तचाप का खतरा ज्यादा होता है।
विज्ञापन

मोटापा लाता है अनेकों बीमारियां, आप भी जानें

3 of 7
मोटापे से बीमारियां
ह्रदय रोग

वजन ज्यादा होने की वजह से शरीर में रक्त का बहाव सुचारू रूप से नहीं हो पाता जिस वजह से हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। मोटापे के कारण दिल की मांसपेशियों पर दबाव पड़ता है और वह फैल जाती हैं। इस वजह से दिल के रोगों का खतरा बढ़ जाता है।

मोटापा लाता है अनेकों बीमारियां, आप भी जानें

4 of 7
मोटापे से बीमारियां
डायबिटीज

ज्यादा खाने की वजह से शरीर में ग्लूकोज की मात्रा भी जरूरत से ज्यादा पहुंच जाती है जिस वजह से डायबिटीज होती है। मोटे लोगों में डायबिटीज की शिकायत ज्यादा रहती है। 
विज्ञापन

मोटापा लाता है अनेकों बीमारियां, आप भी जानें

5 of 7
मोटापे से बीमारियां
कैंसर

मोटे लोगों को कैंसर होने की संभावना ज्यादा रहती है। मोटापे की वजह से उन्हें कोलन कैंसर, एंडोमेट्रियल कैंसर, स्तन कैंसर और गॉल ब्लैडर के कैंसर होने का खतरा रहता है।
विज्ञापन

मोटापा लाता है अनेकों बीमारियां, आप भी जानें

6 of 7
मोटापे से बीमारियां
आंतों पर प्रभाव

ज्यादा वजन होने के कारण आंतों पर प्रभाव पड़ता है। वजन बढ़ाने वाली चीजों के सेवन से आंतें कमजोर हो जाती हैं जिससे उनसे संबंधित बीमारियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोटापा लाता है अनेकों बीमारियां, आप भी जानें

7 of 7
मोटापे से बीमारियां
जोड़ो का दर्द

मोटे लोगों का सारा वजन पैरों पर पड़ता है। जिस वजह से उन्हें जल्दी थकान हो जाती है और पैरों में दर्द की शिकायत रहती है। इसके अलावा उन्हें हर समय जोड़ों के दर्द का सामना करना पड़ता है। ऐसे में वह ना तो ज्यादा सीढ़ियां चढ़ पाते हैं और ना ही ज्यादा दूर तक पैदल चल पाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें